Bhopal: माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक पीपी सर का निधन, CM शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी के पूर्व प्रोफेसर पुष्पेंद्र पाल सिंह का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी एमसीयू के पूर्व प्रजापत पुष्पेंद्र पाल सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पत्रकारिता और जनसंपर्क में मध्यप्रदेश में अपना द्वितीय स्थान रखने वाले पुष्पेंद्र पाल सिंह के असमय निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पुष्पेंद्र पाल सिंह व्यक्ति नहीं संस्था थे। पत्रकारों की पूरी पीढ़ी तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Bhopal News: रोजगार और निर्माण अखबार के संपादक प्रोफेसर पुष्पेंद्र पाल सिंह का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। बता दे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक रहे पुष्पेंद्र पाल सिंह को बीती रात 1 बजे हार्ट अटैक की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें सुबह मृत घोषित कर दिया। पुष्पेंद्र पाल सिंह को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पीपी सर कहकर बुलाते थे। पीपी सर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाई के अलावा उपयुक्त रोजगार दिलाने में मदद की। इसके अलावा साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों से भी उनका गहरा लगाव था। उनके निधन से पूरी पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। पुष्पेंद्र पाल सिंह सर का अंतिम संस्कार 12:30 बजे भदभदा विश्राम घाट में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
रोजगार निर्माण के संपादक पुष्पेंद्र पाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हिंदी पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति। पुष्पेंद्र पाल सिंह मेरे लिए एक मित्र और परिवार की तरह थे, उनका असमय जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। एक योग्य, सरल और कर्मठ व्यक्तित्व, जिन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसे उत्कृष्टता के साथ उन्होंने पूरा किया। श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह जी अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे, उन्होंने प्रदेश और प्रदेश के बाहर पत्रकारिता के अनेकों विद्यार्थी गढ़े। विद्यार्थियों के बीच ''पीपी सर'' के नाम से प्रसिद्ध एक योग्य गुरु का जाना स्तब्ध कर गया।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी एमसीयू के पूर्व प्रजापत पुष्पेंद्र पाल सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पत्रकारिता और जनसंपर्क में मध्यप्रदेश में अपना द्वितीय स्थान रखने वाले पुष्पेंद्र पाल सिंह के असमय निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पुष्पेंद्र पाल सिंह व्यक्ति नहीं, संस्था थे। पत्रकारों की पूरी पीढ़ी तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
पीपी सर के मित्र सतीश एलिया ने बताया कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्व अध्यक्ष , 'रोज़गार और निर्माण' अखबार के संपादक प्रो पुष्पेन्द्रपाल सिंह का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। उन्हें रात करीब 12 बजे सीने में दर्द उठा। चिकित्सक बुलाया गया। तुरंत बंसल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका अवसान हो गया। प्रो सिंह पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के मप्र चैप्टर के अध्यक्ष भी थे। वे अपने छात्रों के बीच 'पी.पी. सर' के नाम से मशहूर थे। अनगिनत छात्रों को उन्होंने पढ़ाई के अलावा उपयुक्त रोजगार पाने में बहुत मदद की। साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से उनका गहरा लगाव था।












Click it and Unblock the Notifications