Swachh Survekshan 2022: भोपाल को नहीं मिला टॉप 5 में स्थान,MP को देश में मिला पहला नंबर, इंदौर फिर बना नंबर वन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं राजधानी भोपाल को छठवाँ नंबर मिला है। इंदौर को गार्बेज फ्री सिटी में से 7 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं भोपाल को 5 स्टार मिला है।

भोपाल 1 अक्टूबर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के नतीजे सामने आ चुके एक बार फिर मध्यप्रदेश के इंदौर ने सभी शहरों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं राजधानी भोपाल की बात की जाए तो भोपाल इस बार स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी साबित हुआ। उसे इस बार भी स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 5 में जगह नहीं मिली। पिछली बार भोपाल को सातवां स्थान प्राप्त हुआ था, लेकिन इस बार छठवां स्थान प्राप्त हुआ। थोड़ी रैंकिंग जरूर सुधरी है, लेकिन नंबर दो आने वाला भोपाल आखिरकार टॉप फाइव से बाहर कैसे हुआ, ये भी बड़ा सवाल है। बता दे इंदौर को गार्बेज फ्री सिटी में से 7 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं भोपाल को 5 स्टार मिला है। वहीं राज्यों में मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

भोपाल को राजधानी होने के बाद भी क्यों मिला छठवां नंबर

भोपाल को राजधानी होने के बाद भी क्यों मिला छठवां नंबर

भोपाल नगर निगम ने स्वच्छता सर्वे रैंकिंग में सुधार को लेकर तैयारी हो तो कई की,लेकिन अधिकारियों के ढीलेपन और नगर निगम में भ्रष्टाचार के चलते योजनाएं क्रियान्वित करने में भोपाल पीछे रहा। भोपाल में नगर निगम की लापरवाही इस कदर है कि हर एक सड़क गड्ढों से लबालब भरी हुई है। भोपाल में जगह-जगह धूल उड़ रही है। सिर्फ वीआईपी इलाकों को हटा दिया जाए तो पूरे भोपाल में इस समय लोग उड़ने वाली धूल से परेशान है। यही वजह है कि भोपाल स्वच्छता रैंकिंग में नंबर 1 की जगह नंबर 6 पर रहा। जबकि 38 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाला इंदौर शहर पहले नंबर पर रहा। वहीं भोपाल की जनसंख्या 27 लाख से ज्यादा फिर भी वह स्वच्छता के मामले में छठवें स्थान पर है। जबकि राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रिमंडल के नेता निवास करते हैं।

इसके अलावा सीवेज, पॉलीथिन का उपयोग और खुले में कचरा फेंकने जैसी समस्याओं के कारण भोपाल नंबर वन नहीं बन सका। लेकिन कचरे के पहाड़ भानपुर खंती को पार्क में तब्दील करने के लिए उसकी तारीफ की गई।

वही भोपाल की जनता का कहना है कि अगर नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी अच्छे से काम करें तो हम उनके साथ मिलकर झीलों के शहर को नंबर वन बना सकते हैं।

मध्यप्रदेश को मिला प्रथम स्थान

मध्यप्रदेश को मिला प्रथम स्थान

पिछले संरक्षण में मध्यप्रदेश की रैंकिंग तीसरे नंबर पर थी इस कारण पिछले साल 2021 में सिटीजन फीडबैक ज्ञानी जनता की सक्रिय भागीदारी में मध्यप्रदेश का पिछड़ना था। इस कैटेगरी में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को भी 6000 अंक नहीं मिले थे। उज्जैन, भोपाल ग्वालियर जैसे शहर तो 5000 अंक भी नहीं ला पाए थे। इस बार सिटीजन फीडबैक में प्रदेश में सबसे बेहतर काम किया। जिस कारण से मध्यप्रदेश देश में इस बार नंबर वन बन सका।

नंबर वन बनने के लिए इंदौर में लगाया पूरा दम

नंबर वन बनने के लिए इंदौर में लगाया पूरा दम

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में वर्ष 2017 से देशभर में स्वच्छता सर्वे रैंकिंग में नंबर वन स्थान प्राप्त कर रखा है। अबकी बार इंदौर ने शिक्षा लगाने के लिए पूरा दम लगा दिया था। इसके लिए कई इनोवेशन भी किए गए। आखिरकार इंदौर ने सफाई के मामले में देश को बता दिया कि उससे ज्यादा स्वच्छ शहर पूरे देश में कही नहीं। इसलिए लगातार छठवीं बार भी इंदौर स्वच्छता में नंबर वन रहा। बता दे इंदौर में नगर निगम जनता से फीडबैक लेकर पूरा जोर सफाई पर लगा देता है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर की जनता को दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर की जनता को दी बधाई

स्वच्छता में एक बार फिर इंदौर शहर के नंबर वन बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य बनने का गौरव हासिल करने पर मध्यप्रदेश की जागरूक जनता को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रदेश के सफ़ाई मित्र इसके असली हक़दार है, जिनकी रात-दिन की मेहनत के बतौर प्रदेश ने यह मुक़ाम हासिल किया। हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि स्वच्छता सर्वेक्षण -2022 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सिक्सर लगाकर लगातार छठवीं बार स्वच्छता में देश में प्रथम आया है। इस उपलब्धि के लिए मैं इंदौर की जनता के जज्बे व समर्पण को प्रणाम करता हूँ, नमन करता हूँ, उन्हें बधाई देता हूँ।

उन्होंने सफाई मित्रों को इसके लिए बधाई दी

कमलनाथ ने लिखा कि इस उपलब्धि का श्रेय में उन सफ़ाई मित्रों को देता हूँ , जिन्होंने रात- दिन मेहनत कर इंदौर को एक बार फिर सफ़ाई में सिरमौर बनाया। शहर के सभी जनप्रतिनिधियो, ज़िम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को भी इस उपलब्धि पर बधाई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

स्वच्छता रैंकिंग 2022 में मध्यप्रदेश और इंदौर शहर के प्रथम आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गर्व है मुझे स्वच्छता के शिखर पर सुशोभित इंदौर पर,गर्व है मुझे इंदौर की जनता पर। उन्होंने लिखा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त करने पर देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों एवं टीम एमपी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। स्वच्छता हमारा संकल्प, हमारी जीवनशैली और हमारा आग्रह है। इंदौर में स्वच्छता के नए मानक स्थापित कर आज देश में अपना गौरवपूर्ण अनुपम स्थान बनाया है।

ये भी पढ़ें : स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में इंदौर ने मारी बाजी, अबकी बार इस कारण मिला नंबर 1 का खिताब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+