MP News: मंत्री के बंगले में गजब हो गया, नीम के पेड़ में उगा आम का फल, देखकर हैरान हुए प्रहलाद पटेल
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से अचंभित कर देने वाला मामला सामने आया है। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में लगा एक पेड़ अचानक सुर्खियों में आ गया है। यहां पर एक नीम का पेड़ है लेकिन उसमें फल आम के लगते हैं। इसे देख खुद मंत्री भी हैरान हो गए और इसका वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर कर डाला।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख हर कोई इसकी चर्चा करने लगा। मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भी नीम के पेड़ पर साप-साफ गुस्से में लगे आम लटके हुए नजर आ रहे थे।

पटेल ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर लिखा भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल को नजदीक से जाकर देखा तो मन गदगद हो गया। किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है।
जानिए क्या है सच्चाई
बता दें कि नीम का पेड़ करीब 25 से 23 वर्ष पुराना है। प्रहलाद पटेल को इसी साल यह बंगला मिला है। मुख्यमंत्री आवास के बाद यह राजधानी के सभी बंगलों में सबसे बड़ा है। बी-7 बंगला भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी के पास सिविल लाइन में स्थित है। उनके बंगले के आसपास बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगे हुए है।
दरअसल, इस बंगले में अभी निर्माण कार्य चल रहा है जिसका जायजा लेने शनिवार को मंत्री पहलाद पटेल यहां पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी जिसपर आम के फल लटके हुए थे। दरअसल, नीम के पेड़ पर एक टहनी आम की भी है, जो रसीले फलों से लदी हुई है। यह देख वो भी काफी अचंभित रह गए।
जानिए ऐसा क्यों है संभव
वनस्पति विशेषज्ञ प्रतिभा सिंह के जानकारी अनुसार ऐसा संभव है कि नीम के पेड़ में आम का पेड़ उग आया होगा। कई बार बड़े पेड़ों में आम की गुठली गिर जाती है तो पौधे उग आते हैं और बड़े होकर वे फल भी देने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications