Bhopal Nagar Nigam : राजस्व बढ़ाने के लिए संपत्तियां बेचकर जुटाएगा 1 हजार करोड़ों रुपये,लगेगा प्रॉपर्टी एक्सपो
भोपाल के नागरिकों को सस्ता मकान दुकान देने के लिए प्रॉपर्टी एक्सपो 2022 का आयोजन करने जा रहा है। इसमें शहरी गरीबों के लिए बनाए जा रहे मकानों और दुकानों की जानकारी लोगों के साथ साझा की जाएगी
भोपाल, 15 अक्टूबर। राजधानी में नगर निगम अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए और भोपाल के नागरिकों को सस्ता मकान दुकान देने के लिए प्रॉपर्टी एक्सपो 2022 का आयोजन करने जा रहा है। इसमें शहरी गरीबों के लिए बनाए जा रहे मकानों और दुकानों की जानकारी लोगों के साथ साझा की जाएगी। महापौर मालती राय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नगर निगम इन संपत्तियों को बेचकर 1000 करोड़ रुपये जुटाएगा। प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर के बीच MVM मैदान में होगा।

महापौर ने बताया कि नागिन सुबह 11 से रात 9 बजे तक प्रॉपर्टी की जानकारी ले सकेंगे। मेले में नगर निगम द्वारा प्राइम लोकेशन पर बनाई गई आवास एवं वेबसाइट प्रॉपर्टी की जानकारी साझा की जाएगी। लोग ऑनलाइन वाह ऑफलाइन फॉर्म भी भर सकेंगे। संपत्तियों की बिक्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इसे खरीदने फाइनेंस की सुविधा भी निगम देगा। इन संपत्तियों में 575 दुकान 21 साल 389 भूखंड समेत 1,000 से अधिक फ्लैट हैं। निगम द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल के तहत बनाए गए फ्लैट रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बता दे नगर निगम का सरकारी खजाना इस समय खाली है। हजारों कर्मचारियों की सितंबर माह की सैलरी भी लेट हो गई थी। इसीलिए खाली खजाने को भरने के लिए और भोपाल वासियों को सस्ते मकान दुकान उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्रॉपर्टी एक्सपो 2022 का आयोजन किया जा रहा है। महापौर मालती राय ने कहा कि देश में पहली बार नगर निगम भोपाल द्वारा प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से एक्सो में पहुंचने के लिए अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications