Bhopal nagar nigam : 21 जनवरी को हंगामेदार होगी निगम परिषद की बैठक, जनता में आक्रोश और कर्मचारी परेशान
भोपाल नगर निगम कार्यालय में 21 जनवरी को परिषद की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि निगम परिषद इस बैठक में जमकर हंगामा हो सकता है। लोन लेकर विंड एंड एनर्जी प्लांट लगाने का कांग्रेस पार्षद करेंगे विरोध।
Bhopal Nagar Nigam : भोपाल नगर निगम परिषद की चौथी बैठक पिछली बैठक से अधिक हंगामेदार होने वाली है। 21 जनवरी को ये बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विंड एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए ₹58 करोड़ का लोन लिया जा रहा है। इसकी प्लानिंग का पता चलने के बाद शहर की जनता काफी आक्रोशित है। निगम में कार्यरत कर्मचारी इस बात को लेकर परेशान है कि निगम वेतन तो समय पर नहीं दे पा रहा है, ऐसे में लोन की किस्त क्या निगम समय पर चुका पाएगा। उधर नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी का कहना है कि लोन लेने का कांग्रेस पार्षद दल खुलकर विरोध करेगा 9 सूत्री एजेंडे में जनहित से जुड़ा एक भी प्रस्ताव नहीं है। निगम पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है ऐसे में लोन लेकर विंड एनर्जी प्लांट का डालना क्या सही है।

पूर्व पार्षद ने महापौर मालती राय को बताया नरेला क्षेत्र का महापौर
पूर्व पार्षद रफीक कुरैशी ने कहा कि भोपाल की जनता ने मालती राय को वोट देकर भोपाल महापौर बनाया, लेकिन मैडम केवल नरेला विधानसभा की ही महापौर बनकर रह गई। उन्होंने कहा कि आगामी 21 तारीख को होने वाली परिषद की बैठक में नरेला विधानसभा में स्वीकृत लगभग "58 करोड़ रुपए" के विकास कार्यों पर मोहर लगेगी। भोपाल के विकास कार्यों का महापौर निधि का लाखों करोड़ों रुपए केवल नरेला विधानसभा में ही लगा रही है, भोपाल की जनता ने आपको चुनकर महापौर बनाया है ना की केवल नरेला विधानसभा की जनता है।
171 शिकायतों का हुआ निराकरण
महापौर हेल्पलाइन नंबर 155 304 पर 1 सप्ताह के दौरान 179 शिकायतें आई। शनिवार को महापौर मालती राय ने इन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया कि इसमें 171 शिकायतों का निराकरण किया गया है। मालती राय ने फोन लगाकर शिकायत करता हूं से बात भी की शिकायतें वृद्धावस्था पेंशन, समग्र आईडी, बीसीएलएल बसें, सफाई, जल प्रदाय से जुड़ी हुई थी।
अभी भी मूलभूत सुविधाओं में पिछड़ा कोलार
आक्रोशित कोलार वासियों का कहना है कि कोलार से एमपी नगर की श्रेणी में संपत्ति कर वसूला जा रहा है लेकिन मूलभूत सुविधाओं तक यहां नहीं दी जा रही है। रहवासियों का कहना है कि कोलार क्षेत्र में विकास कार्य होने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications