Bhopal Nagar Nigam : अपर आयुक्त परिहार पर लोकायुक्त ने दर्ज की प्राथमिकी, 10% कमीशन मांगने का आरोप

भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त कमलेश सिंह परिहार के खिलाफ लोकायत में रिश्वत लेने के मामले में एफआइआर दर्ज की है अपार आयुक्त के खिलाफ कौशल प्रशिक्षण कराने वाली संस्था बालाजी साइबर ने शिकायत की थी।

भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका भोपाल नगर निगम एक बार फिर भ्रष्टाचार की खबर के लिए सुर्खियों में है। दरअसल लोकायुक्त ने नगर निगम के अपर आयुक्त कमलेंद्र सिंह परिहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनके खिलाफ 2 दिन पहले शिकायत हुई थी लोकायुक्त डीएसपी सुशील शर्मा के अनुसार आवेदक सौरभ गुप्ता ने 20 दिसंबर को आवेदन दिया था कि उसकी संस्था बालाजी साइबर द्वारा एमपीकॉन के माध्यम से भोपाल में कौशल प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के भुगतान के एवज में 10% कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी गई। यह रिश्वत नगर निगम के अपर आयुक्त कमलेंद्र सिंह परिहार द्वारा मांगी जा रही थी।

अपर आयुक्त परिहार पर लोकायुक्त ने दर्ज की प्राथमिकी

नगर निगम से 13 दिसंबर को उसके संस्था के संबंध में 13 लाख 32 हजार 437 रुपये की दूसरी किस्त जारी हुई है। इसके एवज में पुनः कमलेंद्र सिंह परिहार ने 10% के हिसाब से रिश्वत की मांग की। दबाव में आकर 15 दिसंबर को कमलेंद्र सिंह परिहार को 84 हजार रुपए का भुगतान उनके चार इमली स्थित निवास पर जाकर किया गया शेष ₹50 हजार बाद में देने की सहमति अपार आयुक्त ने दी है। अपार आयुक्त को रिश्वत की पहली किस्त देने के दौरान हुई बातचीत का वीडियो सौरभ गुप्ता ने बनाया था कि शिकायत के साथ प्रस्तुत किया गया है वीडियो में अपर आयुक्त द्वारा रिश्वत की राशि लेते हुए और दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो व अन्य साक्ष्य शिकायत का प्रमाण है। जिसके आधार पर लोकायुक्त ने कमलेंद्र सिंह परिहार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

वैसे तो नगर निगम भोपाल की बात करें तो हर अधिकारी कमीशन के रूप में कुछ ना कुछ राशि खाने को तैयार रहता है। सूत्रों की माने तो नगर निगम में देना कमीशन के ठेकेदारों को पेमेंट तक नहीं किया जाता। इसी वजह से घटिया क्वालिटी के निर्माण और भोपाल शहर में जगह-जगह गंदगी और सीवेज की प्रॉब्लम दिखाई देती है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की फटकार के बाद भी नगर निगम के अधिकारी सड़कों की ओर ध्यान नहीं देते अब तक नगर निगम की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं।

नई लग्जरी कारों की सवारी करेंगे निगम के अपर आयुक्त

नगर निगम में अपार आयुक्त स्तर के अधिकारियों के लिए नई कार खरीदी जा रही है। निगम द्वारा साथ महिंद्रा बोलेरो न्यू कार का टेंडर जारी किया गया है इस कंपनी में काम मिला है उसमें 4 कारों की आपूर्ति भी कर दी है। बताया कि इस टेंडर की कीमत ₹70 लाख है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम के अपर आयुक्त, सहायक आयुक्त और उपायुक्त के लिए किराए पर वाहन अनुबंधित किए गए हैं, इन्हें प्रति वाहन के हिसाब से हर महीने ₹50 हजार का भुगतान करना होता है, जबकि प्रति वाहन करीब ₹10 हजार के डीजल की खपत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+