Bhopal Latest News : भोपाल में महिला ने फर्जी दस्तावेज लगाकर वैज्ञानिक के करोड़ रुपए का मकान हड़पा
भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में एक शातिर महिला ने वरिष्ठ वैज्ञानिक की करोड़ों की प्रॉपर्टी को फर्जी दस्तावेज के जरिए अपने नाम करवा लिया। पुलिस अधिकारियों ने जांच करके महिला के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करा कर धोखा
राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में एक शातिर महिला ने वरिष्ठ वैज्ञानिक की करोड़ों की प्रॉपर्टी को फर्जी दस्तावेज के जरिए अपने नाम करवा लिया। फरियादी को पता ही नहीं चला कि कब आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रॉपर्टी उसके नाम करवा ली है। आरोपी महिला ने 15 साल पुराने स्थान के आधार पर करीब 4 माह पहले मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। फरियादी डॉ वैज्ञानिक देहरादून में रहते हैं और उन्होंने ईमेल के जरिए पुलिस अधिकारियों को इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच करके महिला के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क के बाद हुआ खुलासा
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ दुष्यंत गौर ने 2007 में शाहजहानाबाद इलाके के ईदगाह हिल्स स्थित सनराइस कॉलोनी में 47 नंबर के प्लॉट पर मकान बनाया था। उन्होंने यह मकान अपनी मां और बहन के नाम पर खरीदा था। कुछ महीने मकान में रहने के बाद वे भोपाल के अन्य स्थान पर परिवार के साथ रहने चले गए थे। इसके बाद वे देहरादून चले गए। जब उन्होंने अपनी 15 साल पुरानी इस प्रॉपर्टी को बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया, तब इसका खुलासा हुआ कि महिला ने करीब 4 महीने पहले उनके मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है।
फरियादी डॉक्टर दुष्यंत कुमार ने पुलिस को बताया कि 2016 में वे भोपाल छोड़कर देहरादून में स्थित एक बड़े रिसर्च सेंटर में नौकरी करने चले गए थे और वही रहने लगे थे। 2016 तक वे खुद मकान को देखने जाते थे। बाद में पड़ोसियों के संपर्क में रहते थे। लेकिन शातिर महिला ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर प्रॉपर्टी अपने नाम करवा लिया और अब कब्जा कर लिया है। फिलहाल शाहजहानाबाद पुलिस महिला के खिलाफ जांच करके आगे की कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications