कीर्तनकारियों का सम्मान करने के बाद BJP प्रवक्ता केसवानी ने कमलनाथ पर सिख दंगों को लेकर जमकर निशाना साधा

इंदौर में कमलनाथ को सिरोपा बांधने के विवाद पर अब सियासत गरमा गई है। पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को आड़े हाथों लिया वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने भी कमलनाथ पर जमकर हमला बोला

इंदौर में कमलनाथ को सिरोपा बांधने के बाद हुए विवाद पर अब सियासत गरमा गई है। पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने भी कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और जगदीश टाइटलर के इशारे पर हजारों सिखों को रातों रात घर से निकालकर कत्ल कर दिया गया। किसी के गले में जलते हुए टायर डाले गए, तो किसी को हथियारों से निर्ममता पूर्वक कत्ल कर दिया गया। ऐसे नरसंहार के जख्म आज भी सिख समाज के दिलों में ताजा है और इन्हें एक बार फिर ताजा करने का काम कमलनाथ ने किया है।

 कीर्तनकारियों का किया सम्मान

कीर्तनकारियों का किया सम्मान

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने बुधवार को ईदगाह हिल्स स्थित टेकरी साहिब गुरुद्वारे पहुंचे थे। जहां उन्होंने कीर्तनकारी कुलविंदर सिंह, जसपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह का सम्मान किया। दरअसल भाजपा प्रवक्ता इंदौर में कीर्तनकारी मनप्रीत सिंह कानपुरी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कड़ा विरोध करने के बाद टेकरी साहिब गुरुद्वारे पहुंचे थे।

मुगलों के अत्याचारों से कराया मुक्त : भाजपा प्रवक्ता

मुगलों के अत्याचारों से कराया मुक्त : भाजपा प्रवक्ता

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सिख समाज हमेशा ही देश को नई दिशा दिखाता आया है। मुगल आक्रांता औरंगजेब के अत्याचारों से जब पूरा देश कांप रहा था। तब सिख समाज ने उनका कड़ा विरोध किया था। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अत्याचार भी सिख समाज को नहीं डरा सके। ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके बाद सिख समाज के लोगों की निर्मम हत्याएं दो ऐसी घटनाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता को उजागर किया है।

कांग्रेस के अत्याचारों को भूल रहे लोगों को जगाने का काम कर रहे कीर्तनकारी : डॉ. केसवानी

कांग्रेस के अत्याचारों को भूल रहे लोगों को जगाने का काम कर रहे कीर्तनकारी : डॉ. केसवानी

डॉ केसवानी ने कहा कि समय के साथ कई लोग कांग्रेस के इन अत्याचारों को भूल गए, लेकिन मंगलवार को इंदौर के खालसा काॅलेज में आयोजित गुरुनानक जयंती के कार्यक्रम में सिख दंगों के आरोपी कमलनाथ के सत्कार से कीर्तनकारी मनप्रीत सिंह कानपुरी ने लोगों को जागरूक करने का काम किया है। इसे उनके विरोध से ज्यादा लोगाें को जागरूक करने वाला संदेश माना जाना चाहिए।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी साधा कमलनाथ पर निशाना

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी साधा कमलनाथ पर निशाना

इस विवाद को लेकर मीडिया ने जब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए बिना कमलनाथ का नाम लिए उन्हें कुतर्क बता दिया। गृहमंत्री ने कहा कि इंदौर के प्रभारी मंत्री होने के नाते आदरणीय कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी से विनम्र आग्रह है कि कुछ लोगों के कुतर्क की सजा सबको नहीं मिलनी चाहिए। आपकी ज्ञानवाणी का लाभ इंदौर के लोगों को मिलना चाहिए इसलिए आप इंदौर नहीं आने के अपने फैसले पर जरूर पुनर्विचार करें। इंदौर की कोई गलती नहीं है जिस तरह से कुछ लोग पापों को ढकने के लिए प्रायोजित तरीके से वहां चले गए थे। आपका मैंने वर्जन सुना टायर डालकर जलाने वाला, सरोपा भेंट करने वाला भी,लेकिन चंद लोगों की गलती का खामियाजा पूरा प्रदेश न भुगते।

यह है मामला

यह है मामला

इंदौर के खालसा कॉलेज में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सत्कार से कीर्तनकारी मनप्रीत सिंह कानपुरी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि जिनके इशारे पर हजारों सीखों का कत्ल हुआ। उनके घर दुकान जला दिए गए। उनका यहां सम्मान हो रहा है। इसके बाद उन्होंने गुरु गोविंद सिंह की कसम खाते हुए कहा कि आज के बाद वे कभी भी इंदौर नहीं आएंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी और संजय शुक्ला भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : कमलनाथ को सिरोपा भेंट करने के विवाद पर Narottam Mishra का बड़ा बयान - कुछ लोगों ...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+