भोपाल : ऑनलाइन पढ़ाई से परेशान होकर तालाब में कूदी युवती को गोताखोरों ने बचाया, देखिए LIVE वीडियो

भोपाल। तालाब किनारे टहल रही एक युवती ने अचानक से छलांग लगा दी। तालाब में मौजूद गोताखोरों की टीम को पहले से ही कुछ अंदेशा था कि ऐसा कोई हादसा होने वाला है। युवती जैसे ही तालाब में कूदी। गोताखोरों की टीम तुरंत हरकत में आ गई।

Recommended Video

    भोपाल : ऑनलाइन पढ़ाई से परेशान होकर तालाब में कूदी युवती को गोताखोरों ने बचाया, देखिए LIVE वीडियो
    Bhopal: Divers rescued a girl jumped in the pond after being disturbed by online studies

    पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही एक युवती ने खुद की जान लेने के लिए तालाब में कूद गई। भोपाल के बड़े तालाब के पास एक युवती सुबह से ही वीआईपी रोड पर काफी समय से मौके की तलाश में थी लगातार उसकी कोशिश जारी थी।

    मौका मिलते ही उसने वहां पर बने रेलिंग पर चढ़कर तालाब में कूद गई। नगर निगम के गोताखोर उस लड़की पर नजर बनाए रखे हुए थे। लगातार वो वीडियो बना रहे थे जिसके चलते उन्होंने लड़की का तालाब में कूदते ही अपनी तत्परता दिखाते हुए लड़की को तालाब भी से तत्काल बाहर निकाल लिया।

    बताया जा रहा है कि युवती ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से परेशान थी। उसे ऑनलाइन पढ़ाई समझ में नहीं आ रही थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में थी और आत्महत्या करने के लिए तालाब में कूदी थी। गनीमत रही कि गोताखोरों ने समय रहते उस युवती को देख लिया। जिसकी वजह से उन्हे तैयारी का पूरा मौका मिल गया और उन्होंने बिना देरी किए युवती को जिंदा बाहर निकाल लिया। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+