Bharat Jodo Yatra Latest : नरोत्तम मिश्रा ने Rahul Gandhi से किया अनुरोध, कहा- वहां न जाएं जहां जनाक्रोश हो

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 12 जोड़ी यात्रा बुधवार को मध्यप्रदेश में आने वाली है। उनकी यात्रा जैसे-जैसे प्रदेश में नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस यात्रा को लेकर सियासत तेज हो रही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गा

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 12 जोड़ी यात्रा बुधवार को मध्यप्रदेश में आने वाली है। उनकी यात्रा जैसे-जैसे प्रदेश में नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस यात्रा को लेकर सियासत तेज हो रही है। बता दे राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पत्र पुलिस को मिला था। जिसके बाद आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वे इंदौर के खालसा कॉलेज ना जाएं। इधर राहुल गांधी को पुख्ता सुरक्षा देने के लिए पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।

राहुल की यात्रा को नहीं मिल रहा है समर्थन : नरोत्तम मिश्रा

राहुल की यात्रा को नहीं मिल रहा है समर्थन : नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी की यात्रा में करीब 600 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी इंदौर के हाल-चाल कॉलेज ना जाए मेरा उनसे आग्रह है कि खालसा कॉलेज में कमलनाथ गए थे उनके जाने के बाद से वहां पर विवाद शुरू हुआ था, कानपुर के कीर्तन का ने वहां पर बहुत कुछ बोला था इसलिए मेरा राहुल गांधी से आग्रह है कि वह ऐसे स्थान पर ना जाएं यहां पुनः आक्रोश हो। इसके साथ ही मिश्रा ने राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना भी साधा मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन नहीं मिल पा रहा है। इसलिए यात्रा के दिन लगातार कम होते जा रहे हैं।

Recommended Video

    गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी से किया अनुरोध। कहा - वहां न जाएं जहां जनाक्रोश हो
    पुलिस हुई मुस्तैद, 600 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

    पुलिस हुई मुस्तैद, 600 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

    राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी वाला पत्र मिलने के बाद अब पुलिस ने भी उनकी सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली है उनकी सुरक्षा के लिए 600 से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे इनमें आईपीएस रैंक के अफसर ही सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इधर राहुल गांधी 23 नवंबर की सुबह मध्यप्रदेश में आएंगे इसके बाद लगातार उनकी यात्रा आगे बढ़ती रहेगी। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय के अफसर भी लगातार नजर रखेंगे। डीआईजी खरगोन तिलक सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 23 नवंबर की सुबह ब्रानपुर जिले में प्रवेश करेंगे। इसके बाद में रेंज के खंडवा और खरगोन जिले में भी रहेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर लगभग 600 जवान तैनात रहेंगे। इसमें आईपीएस अफसर के हाथ मे सुरक्षा की कमान होगी जबकि एएसपी और डीएसपी स्तर के एक से डेढ़ दर्जन अफसर तैनात रहेंगे। जिला पुलिस बल को यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। रेंज से भी अतिरिक्त बल आईजी ने दिया है। पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त बल मिला हैं।

    25 को ओमकारेश्वर मंदिर जाएंगे राहुल

    25 को ओमकारेश्वर मंदिर जाएंगे राहुल

    इधर राहुल गांधी 23 नवंबर की सुबह मध्यप्रदेश में आएंगे। इसके बाद वे 24 नवंबर को टंट्या मामा की जन्मस्थली पर जाएंगे। उनकी यात्रा दोपहर में जहां पर होल्ड करेगी, वहां से राहुल गांधी कार से वहां जाएंगे। अगले दिन यात्रा आगे बढ़ जाएगी और 25 नवंबर को राहुल गांधी ओमकारेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे यहां पर भी वह कार से जाएंगे दोपहर में वे यहां पर पहुंचेंगे। यात्रा के अतिरिक्त भी राहुल गांधी जहां पर जाएंगे,वहां उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी।

    23 को बुरहानपुर में आएगी यात्रा

    23 को बुरहानपुर में आएगी यात्रा

    राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में यात्रा का प्रवेश 23 नवंबर की सुबह बुरहानपुर के बोदरली से होगा। पहले राहुल गांधी की यात्रा यहां पर 20 नवंबर को आने वाली थी और यात्रा का रात्रि विश्राम टीम पर होना था, लेकिन अब उनकी यात्रा का रात्रि विश्राम यहां पर नहीं होगा। वे यहां से होते हुए 23 की सुबह से ही आगे बढ़ जाएंगे। बोदरली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा से लगा एक गांव है इसमें महज कुछ ही दूरी पर महाराष्ट्र ग्राम करोली लगता है। बुधौली गांव बुरहानपुर से लगभग 17 किलोमीटर दूर है। शाम को यात्रा बुरहानपुर पहुंचेगी। यहां पर रात्रि विश्राम होगा।

    यात्रा के दौरान यातायात को किया जाएगा डायवर्ट

    यात्रा के दौरान यातायात को किया जाएगा डायवर्ट

    राहुल गांधी की यात्रा जिन-जिन सड़क मार्ग से निकलेगी, उन-उन सड़कों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। इन सड़कों पर यात्रा के अलावा अन्य किसी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। उनके ठहरने वाले स्थान पर भी पुलिस की नजर चप्पे-चप्पे पर रहेगी।

    ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi को धमकी भरा पत्र, पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध ने किया बड़ा खुलासा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+