Bhopal News: महाशिवरात्रि से एक दिन पहले कांग्रेस दफ्तर के सामने पेड़ पर 6 फीट लंबा सांप दिखने से मचा हड़कंप
Bhopal Snake News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास, करीब 6 फीट लंबा एक सांप के निकलने से लोगों में अफ़रातफ़त मच गई। सांप एक पेड़ पर चढ़ गया था, जो खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, और कई अन्य नेताओं और अधिकारियों के बंगलों के सामने था।
खास बात यह है कि यह सांप शिवरात्रि के 1 दिन पहले निकला है जिसे देखकर लोग जय जय महाकाल, बम बम भोले के नारे लगाने लगे। बताया जा रहा है कि यह सांप कई बार पेड़ से ऊपर और नीचे होता रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप लगभग आधे घंटे तक पेड़ पर चढ़ा रहा था। लोगों ने सांप को पकड़ने के लिए स्नेक कैचर को फोन किया, लेकिन कोई स्नेक कैचर नहीं आया। अंत में, सांप उतरकर सड़क के पास बने बिल में गया। वहाँ, सांप के बिल में घुसने के बाद, मंत्रीयों और अधिकारियों के कर्मचारियों में खौफ मच गया।

शिवाजी नगर में सांप के बाहर निकलने के स्थान के आसपास कई नेताओं और अधिकारियों के बंगले हैं। यहां, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, और विधायक राजेश शुक्ला सहित कई नेता और आईपीएस निवास करते हैं।

हालांकि राजधानी भोपाल में हर साल मार्च के महीने में मौसम बदलने के कारण अक्सर सांप अपने बिलों में से निकलकर पेड़ों पर या सड़कों पर आ जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास चिनार पार्क और शौर्य स्मारक स्थापित है। जहां बड़ी संख्या में सांप बिल बनाकर रहते हैं।
#Bhopal #News: पूर्व मंत्री और अफसरों के बंगले के पास पेड़ पर चढ़ा 6 फीट लंबा #सांप, नीचे उतारकर जमीन में गायब हुआ pic.twitter.com/uR3JfT94nS
— l N malviya (@LNMalviya6) March 7, 2024












Click it and Unblock the Notifications