Bandhavgarh Tiger Reserve: जंगल से सटे रिसोर्ट के बाथरूम में मादा तेंदुआ ने तीन बच्चे को दिया जन्म

उमरिया, 5 अगस्त। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन से लगे हुए बफर जोन में बने 1 रिसोर्ट के बाथरूम के अंदर मादा तेंदुए ने 3 शावकों को जन्म दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मादा तेंदुए ने यहां रिसोर्ट के पिछले हिस्से में बने खंडहर हो चुके बाथरूम के अंदर बच्चों को जन्म दिया है। इस बारे में जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला सक्रिय हो गया और रिसोर्ट के अंदर हाथी दल को भेजा गया। हाथी दल ने भी वहां से लौटने के बाद इस बात की पुष्टि कर दी कि रिसोर्ट के बाथरूम के अंदर मादा तेंदुए ने 3 शावकों को जन्म दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में हुई यह घटना बताती है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों की अवहेलना हो रही है।

तेंदुआ,

3 दिन पहले सबको का हुआ था जन्म

जानकारी अनुसार रिसोर्ट के बाथरूम के अंदर मादा तेंदुए ने 2-3 दिन पहले शावकों को जन्म दिया था, लेकिन इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को गुरुवार को मिल पाई। इसके बाद हाथी दल को वहां भेजा गया और हाथी दल ने भी शावकों को देखने की पुष्टि कर दी। बताया जा रहा है कि रिसोर्ट के पिछले हिस्से में काफी ऊंची-ऊंची घास है और इस घास के बीच में खंडहर नुमा बाथरूम बना हुआ है, जो पूरी तरह से अनुपयोगी है। इसी बाथरूम के अंदर मादा तेंदुए ने 3 शावकों को जन्म दिया है।

जंगल से लगा हुआ रिसोर्ट

जंगल में बना मंथरा नाम का यह रिसोर्ट कोर क्षेत्र से लगा हुआ है। जिसके कारण यहां आस-पास जंगली जानवरों का आना जाना बना रहता है। यह रिसोर्ट छोटा है और अक्सर खाली ही पड़ा रहता है। गर्मी के दिनों में कभी कभार यहां पर्यटक आते हैं। यही कारण है कि इस रिसोर्ट की देखभाल भी कम होती है। पहाड़ी जंगल से लगे होने के कारण रिसोर्ट का पिछला हिस्सा जंगली झाड़ियों और घास से भरा हुआ है यही वजह है कि मादा तेंदुए को यहां जंगल जैसा भ्रम हुआ और उसने यहीं शावकों को जन्म दे दिया।

कोर के निकट निर्माण

कोर एरिया के निकट निर्माण नहीं करने का नियम वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत बनाया गया है। कोर एरिया से 1 किलोमीटर की दूरी पर भी निर्माण वर्जित किया गया है। जबकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोर क्षेत्र से सटकर सैकड़ों निर्माण हो चुके हैं और अभी भी हो रहे हैं। दरअसल बाघ संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहे, जिसके कारण निर्माण करने वाले बेखौफ होकर पहाड़ से लगकर निर्माण कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+