Bhopal: पति से अलग रह रही महिला को प्रेम जाल में फंसाया, सोने की अंगूठी और पैसा लेकर फरार हुआ आशिक

भोपाल के अध्याय नगर में पति से अलग होकर किराए के मकान में रहने वाली महिला को ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया। इसके बाद महिला की सोने की अंगूठी और पैसे लेकर चंपत हो गया।

Ayodhya Nagar driver cheated woman living separately from her husband in name of marriage

Bhopal news: भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में महिला को प्रेम जाल में फंसा कर बलात्कार और ठगने का मामला सामने आया है। बता दे अयोध्या नगर इलाके में एक 33 वर्षीय महिला अपने पति को छोड़कर किराए के मकान में रहती है। 3 साल पहले एक ड्राइवर ने मदद करने के नाम पर उसका भरोसा जीता। फिर शादी के नाम पर 3 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो, वे महिला की सोने की अंगूठी और पैसे लेकर रफूचक्कर हो गया। महिला ने अयोध्या नगर थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पहले पति ने छोड़ा, फिर आशिक ने धोखा दिया

पहले पति ने छोड़ा, फिर आशिक ने धोखा दिया

33 वर्षीय महिला ने अयोध्या नगर थाना पुलिस को बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। 4 साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात शिवकांत यादव नाम के ड्राइवर से हो गई थी क्योंकि महिला अकेली थी, इसलिए शिवकांत ने उसकी मदद करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला को अपनी मीठी मीठी बातों में फंसा लिया। इसी दौरान उसने महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया।

3 साल तक किया शोषण

3 साल तक किया शोषण

महिला ने बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने पहले तो बलात्कार किया। इसके बाद वे शादी के नाम पर उसका 3 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। शिवकांत मूलत: प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यहां एक किराए के मकान में रहता है। अक्सर महिला के घर पर ही रुक जाता था। परेशानी का हवाला देते हुए उसमें महिला से सोने की अंगूठी व पैसे भी ले लिए। आरोपी महिला को अपनी बातों में उलझा कर कई सालों से उसका शोषण कर रहा था।

अंगूठी और पैसा वापस मांगने पर हुआ चंपत

अंगूठी और पैसा वापस मांगने पर हुआ चंपत

पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर महिला ने आरोपी से अपनी सोने की अंगूठी और पैसे वापस मांगने के लिए दबाव डाला। लेकिन आरोपी शिवकांत ने शादी करने से मना करते हुए उसे सोने की अंगूठी और पैसे वापस देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिवकांत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को इसकी भनक लगते ही वह चंपत हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

किराए के कमरे में रह रहा था आरोपी

किराए के कमरे में रह रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी बोलता है उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और और यहां किराए के मकान में रहता है। आरोपी ड्राइवर का काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस अभी आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड भी चेक कर रही है। आरोपी पर बलात्कार सहित जालसाजी का मामला दर्ज किया गया।

Recommended Video

    भोपाल: क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई,फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गैंग को पकड़ा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+