Bhopal News: अयोध्या बायपास बनेगा शहर का सबसे बड़ा कमर्शियल रोड, एयरपोर्ट, स्टेशन से सीधे जा सकेंगे सांची
Bhopal Road News: राजधानी भोपाल में सबसे बड़ी कमर्शियल रोड अयोध्या बायपास को बनाया जाएगा जल्दी चुनाव खत्म होते ही इस दिशा में तेजी से काम किया जाएगा। यह गोविंदपुरा इंडस्ट्री, बैरागढ़, कपड़ा बाजार व आसपास के पांच लोगों को बड़ी राहत देगा। इसके पहले चरण में अयोध्या बायपास की मौजूदा फोरलेन को अब सिक्स लेन किया जाएगा।
आसाराम तिराहा से रत्नागिरी तक बनने वाले 16.44 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन का लाभ अयोध्या बायपास से लेकर नीलबड़ तक की 200 से ज्यादा कॉलोनी के 5 लाख लोगों को मिलेगा ही। वही कानपुर से सीधा आवागमन जडेजा इससे गोविंदपुरा इंडस्ट्री में रोजाना आने वाले 700 से ज्यादा भारी वाहनों की राह आसान होगी, इसके अलावा बैरागढ़ के कपड़ा और बर्तन कारोबारी को भी बड़ी राहत मिलेगी।

इस रूट से रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों के बीच समय की बचत होगी। इस बायपास पर 8 फ्लाइओवर और एक आरओबी भी प्रस्तावित है। इसके लिए 97.79 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। चुनाव के बाद प्रशासन इसका अधिग्रहण करेगा।
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से सीधे जा सकेंगे सांची
सांची विधि चौरा आसपास के क्षेत्र में जाने वाले पर्यटकों को एयरपोर्ट से सीधे यहां की कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यह अभी भी है, लेकिन रूट पर काफी भीड़भाड़ रहती है। सिक्स लेन बनने के बाद पर्यटन क्षेत्र में भी विकास होगा। सर्विस रोड बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। बस स्टैंड जाने वालों को भी समय की बचत होगी आने वाले समय में यह सिक्स लेन राजधानी की एक और बड़ी कमर्शियल रोड साबित होगा आने वाले समय में तेजी से और कॉलोनी विकसित होगी।












Click it and Unblock the Notifications