Bhopal News: राजस्थान से आए युवक के साथ ऑटो चालक ने की लूट
राखी का त्यौहार मनाने भोपाल आए राजस्थान के युवक से ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नगदी व मोबाइल छीन लिया। युवक अशोका गार्डन जाने के लिए ऑटो में बैठा था। ऑटो चालक अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे अशोका गार्डन ले जाने की वजह दाता कॉलोनी की ओर ले गया। जहां सुनसान जगह पहुंचने पर तीनों ने उससे नगदी छीनी और मारपीट कर छोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कोहेफिजा पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय सुनील कसेरा राजस्थान के रहने वाले हैं। सुनील की बहन अपने परिवार के साथ भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहती है। रक्षाबंधन के त्योहार पर राखी बंधवाने के लिए वे बस से भोपाल पहले पहुंचा। हलालपुर बस स्टैंड से उसे अशोका गार्डन जाना था, इसलिए उसने बस स्टैंड पर खड़े ऑटो चालक से बात की। यह ऑटो चालक अशोक गार्डन चलने के लिए तैयार हो गया। बात होने के बाद सुनील ऑटो में बैठ गया। इस ऑटो में पहले सी दो युवक सवारी के रूप में बैठे हुए थे।

ऑटो वहां से चला, लेकिन ऑटो चालक उसे अशोका गार्डन ले जाने के बजाय डाटा कॉलोनी की ओर ले गए। जहां पर डॉक्टर्स कॉलोनी के पास एक सुनसान जगह पर ऑटो चालक ने ऑटो रोक दिया। सवारी बनकर बैठे दोनों युवकों ने चालक के साथ मिलकर सुनील के साथ छीना-छपटी शुरू कर दी। तीनों ने सुनील से ढाई हजार रुपए व नगदी छीन ली। उसके साथ मारपीट भी की। उसे फोन भी छीन लिया। इसके बाद सुनील ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज वह हलालपुर बस स्टैंड पर पूछताछ के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications