Rewa cyber crime: कलेक्टर के नाम से ठगी की कोशिश, मनोज पुष्प की व्हाट्सएप डीपी लगाकर रुपए की डिमांड

रीवा 13 अगस्त‌। सोशल मीडिया ठगी का सबसे अच्छा प्लेटफार्म बनता जा रहा है। जहां ठग बेखौफ हो कर लोगों को ठग रहे हैं। अब तो इन बदमाशों ने हद ही कर दी है। अभी तक आम आदमी को ठगी का शिकार बनाने वाले ये ठग अब उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के नाम से भी ठगी कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला रीवा जिले से आया है, जहां कलेक्टर के नाम पर ठगी करने की कोशिश की जा रही है।

Manoj Pushpa DM rewa

रीवा जिले में कलेक्टर के नाम पर साइबर फ्रॉड करने की कोशिश की गई है। सूत्रों की मानें तो शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर मनोज पुष्प का व्हाट्सएप में फर्जी अकाउंट बनाकर रुपए की डिमांड की है। हालांकि अभी ठगी का कोई मामला सामने नहीं आया है।

फिर भी अज्ञात बदमाशों ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप में कलेक्टर की प्रोफाइल फोटो लगाकर कई लोगों को ठगने का प्रयास किया है। चर्चा है कि जिला संपर्क अधिकारी के पास फ्रॉड से जुड़ी जानकारी आई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को सूचना दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने तुरंत साइबर टीम को सक्रिय कर आरोपी को ट्रेस कर रही है।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि 12 अगस्त को कलेक्टर मनोज पुष्प का नाम और प्रोफाइल फोटो इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही साइबर टीम जांच में जुट गई है। यहां उस व्यक्ति को खोजा जा रहा है, जिसने ऐसा करने की हिम्मत दिखाई है। आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस हो रहा है। सीडीआर आते ही संबंधित आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जाएगा।

ट्रूकॉलर में सैयद नाम का है ठग

जिस मोबाइल नंबर से कलेक्टर के नाम पर ठगी की जा रही है। वह सैयद नाम से ट्रूकॉलर में शो हो रहा है। जब मोबाइल नंबर को शेव कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि ठग काफी शातिर है। वह हर घंटे अधिकारियों की फोटो बदल रहा है। वर्तमान समय में आरोपी ने कलेक्टर की प्रोफाइल फोटो हटाकर दूसरी डीपी लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+