Bhopal News: मेरी छवि धूमिल करने के लिए भांति भांति के लोगों को दे रखी है सुपारी: PM नरेंद्र मोदी
मध्य प्रदेश को आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली। दोपहर लगभग 3:30pm बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Bhopal PM Narendra Modi: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार 2014 से उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने के लिए भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है। उन्होंने कहा कि इन लोगों का साथ देने के लिए कुछ लोग देश के भीतर है तो कुछ लोग देश के बाहर बैठ कर अपना काम कर रहे हैं। यह लोग लगातार कोशिश करते रहते हैं कि मोदी की इमेज को धूमिल करो। लेकिन आज भारत के गरीब, मध्यमवर्गीय और आदिवासी, दलित पिछड़ा, हर वर्ग मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है। पीएम ने कहा कि 2014 से उन्होंने मोदी की इमेज को धूमिल करने का संकल्प लिया है, लेकिन अब यह कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी।
Recommended Video
शनिवार को भोपाल में देश की11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान में उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने इस दौरान ट्रेन में सफर भी किया। बता दे इस ट्रेन के शुरू होने से भोपाल से दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों को समय की बचत होगी और उनका आरामदायक सफर होगा। भोपाल से नई दिल्ली जाने वाली यह देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। रेलवे ने इसकी टाइमिंग और शेड्यूल पहले ही तय कर दिए है। यात्री आईआरसीटीसी (IRCTC) एप पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते है।
वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी ने इंदौर रामनवमी हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 1 अप्रैल को आयोजन रखने पर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते कि मोदी तो अप्रैल फूल बनाएगा। यह ट्रेन एमपी में पर्यटन को विकसित करेगा। पर्यटन बढ़ेगा तो रोजगार भी बढ़ेगा। लोगों की आय बढ़ाने का माध्यम बनेगी ये ट्रेन। पहले की सरकारें तुष्टिकरण में ही इतनी व्यस्त रही कि देशवासियों के संतुष्टीकरण पर ध्यान ही नहीं गया।
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मध्यप्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल और दिल्ली के बीच का सफर और तेज हो जाएगा। यह ट्रेन प्रोफेशनल्स के लिए, नौजवानों के लिए, कारोबारियों के लिए नई सुविधा लेकर आएगी। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन विकसित होते भारत की उमंग और तरंग का प्रतीक है। यह हमारे कौशल, हमारे सामर्थ्य, हमारे आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। इस ट्रेन से सांची स्तूप, भीमबेटका, भोजपुर और उदयगिरी जैसे पर्यटन स्थलों में आवाजाही और बढ़ेगी।
एमपी का 13 हजार करोड़ का बजट
पीएम मोदी ने कहा कि वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना रंग ला रही हैं। आज देश में 600 आउटलेट्स देश भर में। युवा पीढ़ी में वंदे भारत एक्सप्रेस सुपर हिट हो गई है। सांसद भी अपने क्षेत्र के लिए वंदे भारत की डिमांड करते है, पहले ट्रेन स्टेशन पर स्टॉपेज की चिट्ठियां आती थी। लेकिन अब वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए चिट्ठियां आती है। नीयत साफ, निष्ठां पक्की हो तो विकास के रास्ते निकल आते हैं। पहले एमपी को 600 करोड़ बजट मिलता था, आज 13 हजार करोड़ का बजट है।












Click it and Unblock the Notifications