Bhopal News: देर रात आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिला रहे होटल और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई

Bhopal News: राजधानी भोपाल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बीती राज आबकारी विभाग और पुलिस ने मिलकर कई ढाबों पर छापामार कार्रवाई की है।

आबकारी कन्ट्रोलर आरजी भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी भोपाल की टीमों ने सायंकाल/रात्रि कालीन दविश में शहर के मध्य एमपी नगर क्षेत्र में होटल गणपति के पीछे अमन दिल्ली दरवार रेस्टोरेंट में छापा मारा तो भारी संख्या में लोग अवैध रूप से मदिरा पान करते पकड़े गए।

At night the excise police took action against hotels and restaurants serving liquor without license

रेस्टोरेंट संचालक इस रेस्टोरेंट को एक मदिरापान गृह के रूप में संचालित कर रहा था। होटल संचालक शंकर राजानी s/o परमानंद राजानी निवासी कटारा हिल्स समेत अवैध मदिरा पान करने वालों पर वृत उपनिरीक्षक ने कुल 20 प्रकरण क़ायम कर विवेचना में लिए गए है।

भदौरिया ने बताया कि आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश के द्वारा निर्देशित अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आदेशानुसार कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल दीपम रायचूरा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा, क्रय, विक्रय, संग्रह,परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

At night the excise police took action against hotels and restaurants serving liquor without license

आबकारी की विभिन्न टीमों ने ओजोन रेस्टोरेंट mp नगर,शिवहरे ढाबा,राजपूत ढाबा, खजूरी बाइपास बैरागढ़, सिंधु ढ़ाबा पटेल नगर, संदीप ढ़ाबा होशंगाबाद रोड में दविश देकर अवैध मदिरा पान करने बालों सहित ढ़ाबा/ होटल मालिक/संचालको पर प्रकरण दर्ज कर बड़ी मात्रा में मदिरा जप्त की।

कार्यवाही में जिले के सहायक आबकारी अधिकारी,आबकारी उपनिरीक्षक , मुख्य आरक्षक,आरक्षक एवं होमगार्ड जवानों का सराहनीय योगदान रहा। श्री रायचुरा ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध जारी विशेष अभियान में इस तरह की बड़ी और कड़ी कार्यवाहियां निरन्तर जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+