Rewa Boy Death in Armenia आशुतोष का शव आर्मेनिया से भारत लाने के लिए CM शिवराज ने दिया आश्वासन

रीवा, 1 सितंबर। जिले के त्योंथर अंतर्गत ग्राम गढ़ी सोहरबा के निवासी आशुतोष द्विवेदी की आर्मेनिया में मौत हो गई। मौत की जानकारी लगते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बेटे के शव को भारत वापस लाने के लिए सरकार प्रशासन और लोगो से भावुक अपील की है। आशुतोष द्विवेदी पिछले 2 वर्षों पहले रीवा के त्योंथर क्षेत्र स्थित ग्राम गढ़ी मोहरबा से MBBS की पढ़ाई करने आर्मेनिया गए थे जिनकी बीते दिनों अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।

Ashutosh Dwivedi Rewa

रीवा जिले के त्योंथर स्थित ग्राम गढ़ी मोहरबा के निवासी 27 वर्षीय आशुतोष द्विवेदी बीते 2 साल पूर्व आर्मेनिया गए थे वहां पर वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। आशुतोष द्विवेदी तृतीय वर्ष के छात्र थे। बीते दिनों अज्ञात कारणों के चलते उनकी मौत हो गई। दुखद सूचना की खबर जब परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद अब परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार प्रशासन और सहित लोगों से बेटे का शव वापस भारत अपने घर लाने की भावुक अपील की है।

परिवार वालों ने पहले तो ट्वीट के माध्यम से भावुक अपील करते हुए हाथ जोड़कर भावुक अपील की थी कि उन्हें बेटे का शव वापस भारत लाने के लिए किन प्रक्रियाओं से गुजरना है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जिससे वह शासन प्रशासन सहित आम लोगों से मदद मांग रहे थे। इसके बाद अब पत्रकारों के सामने भी परिजनों ने मदद की गुहार लगाई है।

हालांकि मामले को लेकर त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर आशुतोष के शव को भारत लाने में मदद करने की बात की है।

सीएम शिवराज ने दिया शव वापस लाने का आश्वासन

विधायक श्यामलाल ने जानकारी दी कि आशुतोष का शव वापस भारत लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है की आशुतोष के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए जो भी प्रक्रिया करना पड़े उसे करेंगे और शव लाने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज ने आश्वस्त किया कि पार्थिव शरीर को लाने के लिए जो भी राशि या परिवहन व्यय होगा उसे वह मुख्यमंत्री स्वेक्षा अनुदान से अदा करवाएंगे।

आर्मेनिया में आशुतोष की मौत का कारण अज्ञात

आशुतोष द्विवेदी की मौत कैसे हुई अभी यह साफ नहीं हो पाया है। आशुतोष का पार्थिव शरीर रीवा पहुंचने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+