भोपाल पुलिस ने वाहन चोर गैंग का किया बड़ा खुलासा, करीब 6 लाख रुपये कीमत के 11 दुपहिया वाहन किए बरामद
भोपाल में अशोक गार्डन पुलिस ने चोरी के वाहनों का बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने चोरों के पास से करीब 11 दोपहिया वाहनों को बरामद किया है, जिनकी कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
भोपाल,17 अप्रैल। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भोपाल में वाहन चोरों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत अशोका गार्डन पुलिस द्वारा वाहन चैंकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर उनके पास मिले एक्टीवा स्कूटर की चैकिंग की गई, तो पाया गया कि स्कूटी सांई मजार 80 फीट रोड से चोरी हुई थी। थाना अशोका गार्डन में उसका अपराध पंजीबद्ध था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने इस स्कूटर को अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी अभिषेक लोधी, सौरभ पटैल और सुमित गुर्जर द्वारा एक पल्सर अशोका गार्डन क्षेत्र से, एक एक्टीवा सांई मजार 80 फीट रोड अशोका गार्डन से, एक यामाहा लीवो शंहशाह गार्डन से, एक यामाहा फेजर 80 फीट रोड फैमस होटल के पास से, एक एक्टीवा चेतक ब्रिज गोविंदपुरा से, एक एक्टीवा चार वाल्व गोविंदपुरा से, एक एक्टीवा भानपुर से, एक एक्टीवा पिपलानी आनंद नगर से, एक हीरो स्पेलेन्डर बाडी जिला रायसेन से, एक होण्डा साईन अयोध्या बायपास रोड से और एक एक्टीवा स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है।
अशोका गार्डन पुलिस द्वारा चोरी की निशानदेही पर अब तक लगभग 11 वाहनों को बरामद किया गया है, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications