भोपाल में टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसी ने कराया मुंडन, कांग्रेस नेताओं के घर भेजे बाल

भोपाल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी से पार्षद का टिकट नहीं मिलने से नाराज एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने मुंडन कराकर अपने बाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के घर भेज दिए। कार्यकर्ता ने कहा कि मैं कांग्रेस से सालों से जुड़ा

भोपाल, 23 जून। मध्य प्रदेश में लंबे समय से टल रहे नगरीय निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे थे, लेकिन अब यह उत्साह नाराजगी में बदलता जा रहा है। दरअसल, भोपाल नगर निगम चुनाव में दोनों प्रमुख पार्टियों द्वारा सभी प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस और बीजेपी में नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा सामने आ रहा है। कांग्रेस से पार्षद का टिकट नहीं मिलने से नाराज एक कार्यकर्ता ने अपना मुंडन करा लिया। इतना ही नहीं, उसने ये बाल नेताओं को उनके घर भेज दिए। बता दें कि वार्ड 78 से कांग्रेस कार्यकर्ता हाफिज खान पार्षद के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन टिकट दूसरे कार्यकर्ता को दे दिया गया। इससे वे नाराज हो गए। इससे पहले में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी कर चुके।

भोपाल में टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसी ने कराया मुंडन

हाफिज ने मीडिया को बताया कि वह करीब 15 साल से कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद के लिए टिकट मांगा था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जिसने पिछले नगर निगम चुनाव में बागी होकर कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। दरअसल कांग्रेस ने वार्ड 78 से मोहम्मद रियाज को टिकट दिया है, जो पिछले चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी प्रिया ठाकुर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे और प्रिया ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद मोहम्मद रियाज को टिकट दे दिया गया, इसलिए उन्होंने विरोध के चलते अपना मुंडन कराया है।

दिन रात मेहनत करने के बावजूद भी कुछ नहीं मिला

कांग्रेस कार्यकर्ता हाफिज खान ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की और लगातार पार्टी का प्रचार-प्रसार भी किया, लेकिन इसका उनको कोई फल नहीं मिला उनका मन दुखी है कई महीनों से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। अब वार्ड के लोगों को मुंह दिखा नहीं पा रहे हैं। उनको ऐसा लग रहा है, जैसे उनकी इज्जत चली गई है।

यही हाल बीजेपी में भी देखने को मिला

भाजपा में टिकट नहीं मिलने से नाराज कई कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा दे रहे हैं। और कईयों ने तो निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। वार्ड 34 से बीजेपी के पूर्व पार्षद पप्पू विलास बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+