हम कुछ बेईमानों को 1.3 अरब का जनादेश को चुराने की इजाजत नहीं दे सकते: EVM पर दिग्विजय
भोपाल. दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम जारी होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल खड़े कर दिए। दिग्विजय ने कहा कि, 'ईवीएम टेंपर-प्रूफ नहीं हैं और कोई विकसित देश इनका उपयोग नहीं करता है। चिप वाली कोई मशीन टेंपर-प्रूफ नहीं है और कृपया एक मिनट के लिए सोचें कि विकसित देश ईवीएम का उपयोग क्यों नहीं करते?'

बकौल दिग्विजय सिंह, 'क्या चुनाव आयोग और माननीय सुप्रीम कोर्ट भारत में ईवीएम मतदान के मुद्दे पर एक बार फिर सोचेंगे? हम दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और हम कुछ बेईमान लोगों को चुनाव परिणाम हैक करने और 1.3 अरब लोगों के जनादेश को चुराने की अनुमति नहीं दे सकते।' बता दें कि, दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी पार्टी कांग्रेस की दिल्ली चुनाव में करारी हार हुई है। यहां इस बार भी उन्हें एक भी सीट मिलते नहीं दिख रही।

ईवीएम पर शंसय जाहिर करते हुए दिग्विजय ने सुप्रीम कोर्ट तथा चुनाव आयोग से ईवीएम का मुद्दा उठाने का भी आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पोस्टल बैलटों की भी गिनती की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर उनका काउंटिंग यूनिट के वोटों से मिलान होता है तो परिणाम की घोषणा कर दें। अगर उनका मिलान नहीं होता है तो सभी मतदान केंद्र के बैलटों की गिनती सदन में की जाए। इससे सभी लोग सहमत होंगे और समय भी बचेगा क्योंकि चुनाव आयोग ईवीएम के पक्ष में लगातार यही तर्क देता रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications