Agnipath Recruitment 2022 : सेना में भर्ती होने के लिए MP के इन जिलों में आज से शुरू रजिस्ट्रेशन

मध्यप्रदेश के 9 जिलों के लिए सेना में विभिन्न पदों पर अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो गई है।

भोपाल,5 अगस्त। भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल अग्निपथ योजना में आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। अग्निपथ भर्ती योजना-2022 में मध्यप्रदेश के 9 जिलों के लिए सेना में विभिन्न पदों पर अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो रही है, जो 3 सितम्बर तक जारी रहेगी। पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 27 अक्टूबर से 6 नवम्बर, 2022 तक भोपाल के लाल परेड मैदान में होगी।

Agnipath Recruitment 2022: Registration starts from today for joining the army in MP

डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आर्मी ऑफिस भोपाल के कर्नल रैंजी जार्ज ने बताया है कि भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर-कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन की सेना भर्ती रैली अक्टूबर-नवम्बर माह में की जाएगी।

कर्नल जार्ज ने बताया है कि अग्निपथ भर्ती योजना में पंजीयन ऑनलाइन ही होगा। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 5 अगस्त से 3 सितम्बर, 2022 तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को 7 से 11 सितम्बर तक ई-मेल द्वारा प्रवेश-पत्र भेजे जाएंगे

बता दे कि मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इधर खबर है कि भारतीय नौसेना को महिला उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में आवेदन दिया है। मध्यप्रदेश के बैतूल में महिलाएं बड़ी संख्या में सेना में भर्ती होने की तैयारियां कर रही हैं। बैतूल जिले में कमांडो एकेडमी में इसके लिए निशुल्क ट्रेनिंग चल रही है। अग्निवीर बनने के लिए लड़कों के साथ लड़कियां भी पसीना बहा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+