MP Election 2023: तोमर को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब संतुलन के लिए सिंधिया को भी मिलेगा बड़ा जिम्मा

MP BJP News: मध्य प्रदेश में 4 माह बाद विधानसभा चुनाव होना है इसके लिए भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार से मोर्चा संभाल लिया है। दोनों नेताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को अलग-अलग बैठकों में मंथन किया। इसमें आगे की सियासी रणनीति तय की गई है।

सिंधिया को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बता दे कल भाजपा संगठन ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया है। इसके बाद अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संतुलन की चुनौती है इसके तहत एक-दो दिन में सिंधिया को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके तहत सिंधिया को चुनाव अभियान समिति या प्रचार समिति का संयोजक बनाया जा सकता है। साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

After Tomar, now Jyotiraditya Scindia will get big responsibility in BJP in MP elections

नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी तरह से निर्वहन करुंगा। नवंबर में प्रदेश में चुनाव संभावित हैं। ऐसे में राज्य और जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मेरी कोशिश रहेगी कि प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने।

इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल हुए।

अभी 2 दिन और रणनीति मंथन, आज 6 बैठक

केंद्रीय मंत्री यादव व वैष्णव अभी 2 दिन और मंथन करेंगे इसके तहत रविवार को 6:00 बैठक रखी गई है इसमें चुनाव से संबंधित समितियों को फाइनल किया जा सकता है। वही सोमवार सुबह बैठक होंगी। दोपहर में 1:30 बजे केंद्रीय मंत्री यादव व वैष्णव दिल्ली रवाना होंगे केंद्रीय मंत्री तोमर को चुनाव प्रबंध समिति का संयोजक बनाया गया है। तोमर ने भी बैठक की, जिसमें कमजोर क्षेत्रों में बूथ प्रबंधन और आक्रामक रणनीति वाले कैम्पेन पर चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+