विवादित बयान के बाद कमलनाथ बोले-'सवाल पूछने या आंकड़े मांगने पर वे लोग एफआईआर दर्ज करा देते हैं'
भोपाल, 29 मई। 'भारत महान नहीं, भारत बदनाम देश है' वाला बयान देकर सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ खूब आलोचना भी हो रही है।

इस पर कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि सवाल पूछो या आंकड़े मांगों तो वे लोग एफआईआर दर्ज करा देते हैं। मैं अपने बयान पर अब भी अडिग हूं।
इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान पर कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर मध्यप्रदेश में आग लगाना चाहती है। साथ ही कहा कि ऐसी झूठी कांग्रेस से जनता को सावधान रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications