Agnimitra Paul: 'बंगाल में सुनामी', कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? जो बन सकती हैं पश्चिम बंगाल की CM

Agnimitra Paul: पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब सबकी निगाहें इसी बात पर लगी हैं कि राज्य में सीएम की कुर्सी किसको मिलेगी? इस रेस में कई नाम हैं जिसमें अग्निमित्रा पॉल भी शामिल हैं, उन्हें दिल्ली बुलाया गया है, जिसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि इस बार के चुनाव में अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की है।

चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हर रैली में खुलकर कहा था कि 'इस बार बंगाल में भाजपा की सुनामी आएगी और ममता बनर्जी का किला ढह जाएगा।' अपने इस बयान की वजह से वो टीएमसी और कांग्रेस के निशाने पर भी आ गई थीं और दोनों ही पार्टियों ने उनकी जमकर आलोचना की थी लेकिन चुनावी नतीजों ने साबित कर दिया कि अग्निमित्रा पॉल झूठ नहीं कह रही थीं।

Agnimitra Paul

मालूम हो कि भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है उसने इस बार के चुनाव में 207 सीटें जीतीं हैं तो वहीं, TMC के खाते में मात्र 80 सीटें आई हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 2 सीटें आई हैं। अग्निमित्रा पॉल बंगाल की सियासत का लोकप्रिय नाम है, हालांकि उनकी पार्टी में एंट्री साल 2019 में ही हुई थीं, मतलब कहने का उनका सियासी सफर बहुत ज्यादा लंबा नहीं है।

Agnimitra Paul पेशे से फैशन डिजाइनर हैं

25 नवंबर 1974 को आसनसोल के वर्धमान में जन्मी अग्निमित्रा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं, वो एक पढ़े -लिखे परिवार से ताल्लुक रखती हैं उनके पिता डॉ. अशोक रॉय आसनसोल में ही बच्चों के डॉक्टर हैं। उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट और आसनसोल गर्ल्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की इसके बाद उन्होंने बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से बॉटनी (ऑनर्स) में बैचलर डिग्री पूरी की।

Agnimitra Paul

Agnimitra Paul का है बॉलीवुड से खास कनेक्शन

इसके बाद उन्होंने डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा, एक फैशन डिज़ाइनर के तौर पर उन्होंने कई फिल्मों और अभिनेता-अभिनेत्रियों के कपड़े डिजाइन किए हैं। 'कोई मेरे दिल से पूछे' और 'वाया दार्जिलिंग' जैसी फिल्मों में भी पॉल ने बतौर फैशन डिजाइनर काम किया है। उनका खुद का फैशन लेबल Inga है जो कि काफी लोकप्रिय है, पॉल ने 'लक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2013' के लिए भी डिज़ाइनिंग की। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को पॉल द्वारा डिज़ाइन किए गए शॉल और कंबल भेंट किए गए थे।

Agnimitra Paul

Agnimitra Paul ने साल 2019 में किया था भाजपा ज्वाइन

उन्होंने बिजनेसमैन पार्थो पॉल से शादी की है और वो दो बच्चों की मां हैं। बेबाक छवि की मालकिन पॉल ने 23 मार्च 2019 को भाजपा ज्वाइन किया था। इसके बाद उनका कद बढ़ता ही चला गया, वो साल 2020 में पश्चिम बंगाल में BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं, इसके बाद 2021 में वो पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव बनीं। उन्होंने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से TMC की सायनी घोष को हराया था।

Agnimitra Paul

साल 2022 में Agnimitra Paul को शत्रुध्न सिन्हा ने हराया था

पॉल ने 2022 के लोकसभा उपचुनावों में आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा से हार गईं थीं, बाद में उन्होंने 2024 के भारतीय आम चुनावों में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन अभिनेता-राजनेता जून मालिया से हार गईं।

आसनसोल दक्षिण सीट पर दर्ज की भारी जीत

7 जनवरी 2026 को वो पश्चिम बंगाल की उपाध्यक्ष बनी थीं और 2026 में उन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने आसनसोल दक्षिण सीट पर 40,839 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि TMC के तपस बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा।

पॉल के ऊपर 23 आपराधिक मामले दर्ज

चुनाव आयोग को दिए गए उनके हलफनामे के अनुसार, पॉल के खिलाफ 23 आपराधिक मामले लंबित हैं। इन मामलों में उन पर गैर-कानूनी जमावड़े में शामिल होने, हिंसक विरोध प्रदर्शन करने, दंगा भड़काने, सार्वजनिक अधिकारियों के वैध आदेशों की अवहेलना करने, किसी लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश का उल्लंघन करने, शांति भंग करने या सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने या उकसाने और विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष को बढ़ावा देने वाले बयान या संदेश प्रसारित करने जैसे आरोप शामिल हैं।

यह पढ़ें:Sukanya Sarma: मां की हूबहू कॉपी हैं सुकन्या! CM हिमंता सरमा की बेटी की तस्वीरें देख लोग बोले- 'कार्बन कॉपी'
यह पढ़ें:Sukanya Sarma: मां की हूबहू कॉपी हैं सुकन्या! CM हिमंता सरमा की बेटी की तस्वीरें देख लोग बोले- 'कार्बन कॉपी'
यह पढ़ें:Assam Elections Result 2026: 'बहुत जिद्दी हैं हिमंता', रिनिकी भुइयां ने क्यों कहा ऐसा? गजब है Love Story
यह पढ़ें:Assam Elections Result 2026: 'बहुत जिद्दी हैं हिमंता', रिनिकी भुइयां ने क्यों कहा ऐसा? गजब है Love Story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+