IPL 2026: क्या दिल्ली कैपिटल्स अब भी कर सकती है क्वालीफाई? समझिए प्लेऑफ़ का पूरा समीकरण
Delhi Capitals Playoffs: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 8 विकेट की करारी शिकस्त ने दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को अधर में लटका दिया है। मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की टीम हर मोर्चे पर पस्त नजर आई और इस हार ने न केवल उनके मनोबल को प्रभावित किया है बल्कि अंक तालिका में उनकी स्थिति को भी काफी कमजोर बना दिया है।
लीग चरण के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते हुए अब दिल्ली के लिए समीकरण इतने उलझ गए हैं कि उन्हें न केवल अपने प्रदर्शन में क्रांतिकारी बदलाव करना होगा बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी पैनी नजर रखनी होगी। अंक तालिका पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक खेले गए अपने 10 मुकाबलों में से केवल 4 में जीत दर्ज की है जबकि 6 मैचों में उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा है।

दिल्ली को जीतने होंगे सभी मुकाबले
8 अंकों के साथ टीम फिलहाल सातवें पायदान पर मौजूद है लेकिन सबसे बड़ी समस्या उनका नेट रन रेट है जो इस समय माइनस 0.949 के खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की दौड़ में सुरक्षित रहने के लिए आमतौर पर 16 अंकों की आवश्यकता होती है जिसका अर्थ है कि दिल्ली को अब अपने शेष सभी चारों मैच हर हाल में जीतने होंगे और किसी भी एक हार के साथ उनका इस सीजन का सफर समाप्त हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स के आगामी मुकाबले केकेआर, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने हैं। केकेआर के खिलाफ दो मैच हैं। पंजाब और राजस्थान जैसी टीमों धमाल मचा रही हैं। इस वजह से दिल्ली के लिए राह आसान नहीं दिख रही है। इसके अलावा दिल्ली को यह भी देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने अगले कुछ मैचों में हारे।
अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भरता
दिल्ली कैपिटल्स के आगामी मुकाबले केकेआर, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने हैं। केकेआर के खिलाफ दो मैच हैं। पंजाब और राजस्थान जैसी टीमों धमाल मचा रही हैं। इस वजह से दिल्ली के लिए राह आसान नहीं दिख रही है। इसके अलावा दिल्ली को यह भी देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात और सनराइजर्स अपने अगले कुछ मैचों में हारे। इससे अंक तालिका में उथल-पुथल देखने को मिलेगी और दिल्ली का काम बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications