Bhopal News: जानिए कैसे पत्नी ने खोली बेईमान चोर पति की पोल, रेलवे की संपत्ति को लग रहा था चूना
Bhopal News: राजधानी भोपाल में रेलवे का सामान चोरी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक ईमानदार पत्नी ने अपने बेईमान पति की पोल खोलना भारी पड़ गया। दरअसल, जब पत्नी ने इसकी शिकायत रेलवे से की तो पति ने पत्नी को चप्पलों से पीटा।
पूरा मामला राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट स्थित दाता कॉलोनी का है। जहां अफसाना खान पीड़िता अपने पति मोहम्मद अरशद के साथ रहती है। उनका आरोपी पति टेक महिंद्रा नामक कंपनी में इंजीनियर का काम करता है।

कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अफसाना खान ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने घर में बड़ी संख्या में रेलवे की बेडशीट, तकिए और टवील देखें। इसके बाद उन्होंने अपने पति को इस रेलवे को वापस करने के लिए कहा लेकिन पति ने मना कर दिया।
Recommended Video
इसके बाद जब पत्नी ने रेलवे को इसकी सूचना दी तो पति ने उसे चप्पलों से पीटा। इसके बाद महिला अपने मायके कोटा में जाकर रहने लगी।। उसने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित महिला ने अपने पति द्वारा चुराए गए सामान का वीडियो बनाया कर वायरल कर दिया। जिसमें इसकी पूरी जानकारी दी है।

वायरल वीडियो में पीड़िता ने क्या कुछ कहा
वायरल वीडियो में अफसाना खान पीड़िता ने बताया कि वह भोपाल के एयरपोर्ट स्थित दाता कॉलोनी में रहती है और उसकी शादी कुछ ही साल पहले हुई है। उनके पति मोहम्मद अरशद टेक महिंद्रा आईटी कंपनी में काम करता है। सफाई करने के दौरान महिला ने एक संदूक खोला, जिसमें रेलवे की कई बेडशीट, तकिया दिखाई दिए। इसके अलावा उसमें टॉवल भी बड़ी संख्या में रखी हुई थी। महिला ने जब अपने पति से इसके बारे में पूछा तो आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए कहा। महिला ने उसके बाद पति को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। तब महिला ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस से कर दी।
इसके बाद आरोपी पति ने महिला को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। विवाद होने के बाद महिला अपने मायके कोटा चली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
40 तौलिया, 30 चादर और 6 कंबल मिले
अफसाना ने रेलवे पुलिस को भी इसकी शिकायत की है। महिला का कहना है कि उनके पति ने चोरी की, जिससे वे अप्रियता महसूस कर रही हैं। पुलिस को उनके घर से 40 तौलिया, 30 चादर और 6 कंबल मिले हैं। अब तक पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
महिला राजस्थान के कोटा में रहती हैं। उनका निकाह इस साल 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले अरशद नाम के युवक से हुआ था। अरशद भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। वह पत्नी के साथ भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर स्थित दाता कॉलोनी के किराए के मकान में रहते हैं। उनके घर से ही रेलवे के कंबल, चादर और तौलिया मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications