Betul Viral Video: घोड़ी को नचाने के दौरान दूल्हे के साथ हुआ हादसा, देखकर बारातियों की आंखें फटी रह गई

बैतूल में घोड़ी नचाने के दौरान दूल्हे के साथ हादसा हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

accident happened with groom while making mare dance in Betul, seeing the eyes of procession

Betul News: ग्रामीण क्षेत्र में आज भी शादी विवाह के समारोह में पुरानी परंपराएं निभाई जाती है, लेकिन अब सोशल मीडिया के जमाने में परंपरा को निभाने के दौरान कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है, सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा एक वीडियो बैतूल से सामने आया है, जहां घोड़ी नचाने के दौरान दूल्हा घोड़ी से नीचे जा गिरा।

दरअसल मध्य प्रदेश में आज भी आदिवासी क्षेत्रों में पुरानी परंपराएं के मुताबिक शादी समारोह में बरात वाले दिन दूल्हे को घोड़े पर बिठा कर पूरे गांव में घुमाया जाता है। इस दौरान घोड़ी को भी नचाया जाता है। बैतूल में ऐसी परंपरा को निभाते हुए एक दूल्हा घोड़ी से गिर गया। दूल्हे का घोड़ी से गिरते हुए का किसी ने वीडियो बना लिया। जिसके बाद से /ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बैतूल के मुलताई का बताया जा रहा है, लेकिन बैतूल के स्थानीय पत्रकारों की मानें तो यह वीडियो बैतूल के मुलताई का नहीं है।

वयारल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बैतूल के ग्राम टेमझिरी में देव डोंगरी से बरात आई हुई थी और बारात बैंड बाजे के साथ निकल रही थी। इसी दौरान पुरानी परंपरा के अनुसार घोड़ी वाला घोड़ी को नचाने लगा। संतुलन बिगड़ने के कारण दूल्हा घोड़ी से नीचे गिर गया और घोड़ी दूल्हे के ऊपर जा गिरी। इस घटना को देख पूरे बराती दूल्हे की तरफ दौड़े और दूल्हे को उठाने लगे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दूल्हे को हल्की चोटें आई है।

हादसे के बाद पूरे बारातियों की आंखें फटी रह गई। इसके बाद सभी बाराती दूल्हे के करीब पहुंचे और उसे उठाया। गनीमत रही कि इस हादसे में दूल्हे की जान बाल-बाल बच गई। यह वीडियो एक 1 सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Betul Viral Video: घोड़ी को नचाने के दौरान दूल्हे के साथ हुआ हादसा, देखकर बारातियों की आंखें फटी रह गई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+