Bhopal accident: पिता के सामने बेटी की हुई मौत, E-KYC कराकर लौट रही 3 महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में की ईकेवाईसी करा कर लौट रही 3 महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने ईकेवाईसी (E-KYC) करा कर लौट रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही एक युवती की मौत हो गई, जबकि मृतक युवती की मां और एक अन्य महिला घायल हो गई।
जहां हादसा हुआ, वही पिता लगाते हैं ठेला
भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में लाडली बहना योजना के लिए ईकेवाईसी करा कर लौट रही 3 महिलाओं को तेज कार ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मौके पर ही 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहां ये हादसा हुआ वही थोड़ी सी दूरी पर युवती के पिता नारियल का ठेला लगाते हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद कार चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि निशा यादव पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास तलैया क्षेत्र में रहती है। वह लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने के लिए श्यामला हिल्स क्षेत्र में ई केवाईसी कराने गई थी। उसके साथ उसकी 20 वर्षीय बेटी पायल यादव और पड़ोस में रहने वाली महिला रूबी सोनी भी थी। तीनों दोपहर 2:15 बजे कमला पार्क के पास स्थित मजार के सामने रोड पार कर रहे थे, तभी पॉलिटेक्निक कॉलेज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में यूपी पायल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां और पड़ोस में रहने वाली महिला बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने कार (MP04-04-TV-4283) जब्त कर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पिता का रो-रो कर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि मृतक पायल के पिता शीतल दास की बगिया के पास ही नारियल का ठेला लगाते हैं। जब हादसा हुआ वह नारियल बेच रहे थे। घटना के वक्त उन्होंने अपनी बेटी और पत्नी को अन्य महिला के साथ सड़क पार करते हुए भी देखा था। एक्सीडेंट होने के बाद नारियल का ठेला छोड़कर तुरंत भागे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी आंखों के सामने उनकी बेटी पायल ने दम तोड़ दिया।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख
लाडली बहना योजना के लिए E-KYC कराकर लौट रही 3 महिलाओं के एक्सीडेंट होने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भोपाल के कमला पार्क के पास सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं के घायल होने और एक युवती की दुखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है यह महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए यह ई-केवाईसी रजिस्ट्रेशन करा कर लौट रही थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि लाडली बहना योजना में हमारी बहनों को इस तरह से परेशान ना किया जाए और उनकी सुरक्षा के पूरे उपाय किया जाए। प्रदेश के कई इलाकों से पहले ही रजिस्ट्रेशन के दौरान बहनों के परेशान होने के समाचार सामने आ रहे थे और अब इस तरह का हृदय विदारक समाचार सामने आया है। सभी बहनों की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications