मध्य प्रदेश दुर्घटनाः सन्न करते दौड़ रहे ट्रक और पिकअप में टक्कर दस लोगों की मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के खंडवा-इंदौर मार्ग पर तड़के ट्रक एवं पिक-अप वाहन के बीच हुई भीड़ंत में दस लोगों की मौत हो गई। सन्न करते आए ट्रक और दूसरी तरफ से आए पिकअप में बीच में जोरदार टक्कर हुई। बस रफ्तार ने दस लोगों की घटना स्थल पर ही जान लील ली। घटना खंडवा जिले की है।

पुलिस के मुताबिक घटना भोजाखेड़ी के पास तड़के लगभग तीन बजकर 45 मिनट पर घटना हुई। घटना में मरे और घायल लोग गांव काल्या खेड़ी से गरबे के कार्यक्रम से लौट रहे थे। यह लोग केदला जागीर गांव जा रहा थे। घटना में दस लोगं की मौत हुई तो पंद्रह लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इस घटना में दस लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो बच्चे और आठ युवक शामिल हैं। इसमें बच्चे भी शामिल थे। बच्चों की उम्र आठ वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद जिला कलेक्टर महेश अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा मौके पर पहुं थे और व्यवस्था संभाली।












Click it and Unblock the Notifications