भोपाल की बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बैंक ने कर रखी है सीज

भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में 8 साल से बंद पड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। करीब 1 दर्जन दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

भोपाल,28 मई। राजधानी के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार की सुबह तड़के 5 बजे एक बंद फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने पर नगर निगम की 10 से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंची और 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री में रखे कार्टून, गत्ते, थ्रीनर आदि सामान जलकर राख हो गया।

Recommended Video

    भोपाल की बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बैंक ने कर रखी है सीज
    भोपाल की बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंद फैक्ट्री में आग लगी कैसे और यह फैक्ट्री क्यों 8 सालों से बंद थी ?

    दरअसल नेशनल फैक्ट्री को वर्ष 2014 में यूको बैंक ने सीज कर रखा है। लोन न चुका पाने की वजह से ये सीज हुई थी। इसी फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। बता दे गोविंदपुरा, फतेहगढ़, आईएसबीटी और पुल बोगदा फायर स्टेशन से 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

    आग लगने से फैक्ट्री के आसपास हड़कंप मच गया था। आसपास स्थित फैक्ट्रियों के मालिकों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया था। गनीमत रही कि आग पर जल्द काबू पा लिया गया, क्योंकि इसके आसपास बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां स्थित है। आग से कितना नुकसान हुआ है यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब वह पानी भरने उठे, तो देखा आग की बड़ी-बड़ी लपटें आसमान में उठ रही हैं। पास जाकर देखा, तो फैक्ट्री में आग लग रही थी। इसकी की सूचना तुरंत नगर निगम की फायर बिग्रेड को दी। उसके बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया। लोगों ने बताया कि फैक्ट्री कई सालों से बंद पड़ी थी। इसमें आग कैसे लगी इसकी जांच होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+