मिलिए नेत्रहीन लड़के से जो बुलंद हौसले से बन गया 'आईएएस'

upsc
भोपाल। हमारे देश में अपाहिज, नेत्रहीन, या किसी भी रूप से शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति को देखने के बाद अक्सर लोग यह मानसिकता बना लेते हैं कि शायद वह खा कमा नहीं सकता। बड़ा सरकारी अफसर तो क्या बनेगा। लेकिन इस विचारधारा को तोड़ने के लिए अब बस हौसला बुलंद होना काफी है। इस विचारधारा को एक नेत्रहीन युवक ने तोड़ा जो आईएएस की परीक्षा पास कर मध्य प्रदेश में उच्च पद पर काम कर रहा है।

नाम कृष्ण गोपाल तिवारी। नौकरी सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा में। सबसे अलग बात- आंखें नहीं हैं। भले ही यह आपके सामने उनकी कमी हो लेकिन कृष्ण ने यह साबित कर दिया है कि वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कृष्ण गोपाल आईएएस अधिकारी हैं। कड़ी मेहनत के बाद दो बार परीक्षा दी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। फिर भी हौंसला नहीं टूटा। आखिरकार वर्ष 2008 में यूपीएसएसी से आईएएस की परीक्षा पास कर ही ली।

अभी इस समय कृष्ण गोपाल तिवारी मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के डीएम अधिकारी बनाए गए हैं। आपको बता दें कि राज्य और देश में ऐसा संभवतः पहला मामला ही होगा कि इतने बड़े पद पर किसी नेत्रहीन युवक ने कब्जा किया है। इससे पहले कृष्ण गोपाल हौसंगाबाद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और पंचायत और पदेन अपर कलक्टर (विकास) भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+