11kv की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, मैहर विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा

सतना,5 जून: जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसमानिया रोड के रामपुर पाठा ग्राम के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारातियों से भरी एक बस शादी समारोह से वापस आ रही थी इसी दौरान परसमानिया रोड के रामपुर पाठा ग्राम के पास अचानक बस की छत में रखी सामग्री के चलते बस 11,000 केवी के विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिसके चलते बस में आग लग गई, इस दौरान बस में सवार 40 से 50 लोग में से 8 से ज्यादा लोग आग की चपेट में आ गए, एक की हालत गंभीर है, वहीं घटना के बाद किसी तरीके से बस यात्रियों ने अपनी जान बचाई, घटना की सूचना उचेहरा थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची उचेहरा पुलिस ने घायल बस यात्रियों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा, जहां सभी यात्रियों का उपचार जारी है, जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक एमपी 35 p 0410 मैं सवार आदिवासी परिवार बेटी की शादी कर मैहर से पन्ना के सलेहा जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Satna accident

मैहर विधायक अपनी ही सरकार को घेरा

Maihar vidhayak Narayan Tripathi

बस हादसे में 8 से ज्यादा लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए जिन्हें देखने सिविल अस्पताल मैहर पहुँचे विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री,ऊर्जामंत्री और विभाग के सीएमडी को आड़े हाथों लिया। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए ऊर्जा मंत्री मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए। आज विद्युत विभाग के तारों की स्थित जर्जर है इन तारो में कसाव न होने के कारण काफी झूल चुकी है सड़क पार पर कोई सुरक्षा के मापदंड नही जिस कारण लोग घटनाओं के शिकार हो रहे है। लोगो के घरों के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर घटनाओं को निमंत्रण दे रहे है लोगो के घरों के ऊपर से जा रही तारे घटना की वजह बन रही है जिसमे विभाग के सीएमडी को ध्यान दिया जाकर समस्या से निजात दिलाया जाना चाहिए। विजली विभाग की अव्यवस्थाओ से आमजन मूक मवेशी घटनाओं के शिकार हो मौत के मुँह में समाहित हो रहे है लेकिन जिम्मेवार मौन है। परसमनिया पठार में हुई घटना के लिए विभाग के अधिकारियों सहित ऊर्जा मंत्री को जिम्मेवारी लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+