Bhind news: मासूम की जान लेने की मिली सजा, स्कूल भवन को तोड़ा गया

भिंड में स्कूल भवन पर चला बुलडोजर, डीकेआर स्कूल पर चला बुलडोजर, स्कूल संचालक है जेल में बंद, 11 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में हुआ था स्कूल संचालक गिरफ्तार

Bhind में एक मासूम बच्चे की हत्या के आरोप में पकड़े गए स्कूल संचालक के स्कूल भवन पर बुलडोजर चलाया गया है। रविवार को एसडीएम की निगरानी में स्कूल भवन को तोड़ने की कार्रवाई की गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। बुलडोजर ने स्कूल भवन को जमींदोज कर दिया।

अटेर रोड पर स्थित स्कूल भवन पर की गई थी कार्रवाई

अटेर रोड पर स्थित स्कूल भवन पर की गई थी कार्रवाई

रविवार को अटेर रोड़ पर स्थित आरकेडी सेंट्रल एकेडमी पर प्रशासन की टीम पहुंची। प्रशासन की टीम के साथ बुलडोजर भी मौजूद था। प्रशासन की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर ने स्कूल भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर ने कुछ ही देर में स्कूल भवन की बाउंड्री वॉल को तोड़ कर स्कूल भवन को गिराना शुरू कर दिया।

Recommended Video

    स्कूल भवन पर चला प्रशासन का बुलडोजर
    जेल में बंद है स्कूल संचालक पवन शर्मा

    जेल में बंद है स्कूल संचालक पवन शर्मा

    आरकेडी सेंट्रल एकेडमी स्कूल के संचालक पवन शर्मा इन दिनों जेल में बंद है। पवन शर्मा को 11 साल के आर्यन शर्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। पवन शर्मा की तरह पांच अन्य लोगों को भी बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    9 नवंबर को हुई थी आर्यन शर्मा की हत्या

    9 नवंबर को हुई थी आर्यन शर्मा की हत्या

    श्रीराम कॉलोनी के रहने वाले आर्यन शर्मा की हत्या 9 नवंबर हुई थी। 11 साल के मासूम बच्चे का आरकेडी सेंट्रल एकेडमी स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने अपहरण कर लिया था और उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के मामले की जांच करते हुए पवन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था इसके बाद से ही पवन शर्मा के स्कूल को तोड़ने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही थी।

    प्रशासनिक अधिकारी बताते रहे अवैध निर्माण

    प्रशासनिक अधिकारी बताते रहे अवैध निर्माण

    मौके पर मौजूद एसडीएम उदयभान सिंह से जब मीडिया ने स्कूल भवन तोड़ने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि स्कूल भवन अवैध रुप से बना हुआ था इसलिए ये कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाईयां जारी रहेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+