Bhind news: सरपंच ने अपने जन्मदिन पर तमंचे से काटा केक, सोशल मीडिया पर किया लाइव

भिंड में गोना गांव के सरपंच ने तमंचे से काटा केक, जन्मदिन की पार्टी मना रहा था सरपंच, पार्टी को सोशल मीडिया पर किया लाइव, पुलिस ने सरपंच समेत 3 को पकड़ा

Bhind में एक सरपंच को अपने जन्मदिन के मौके पर तमंचे से केक काटना भारी पड़ गया। सरपंच ने तमंचे से न केवल केक काटा बल्कि इसका लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर भी कर दिया। मामला जब पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने सरपंच समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

bhind

Recommended Video

    Bhind news: सरपंच ने अपने जन्मदिन पर तमंचे से काटा केक, सोशल मीडिया पर किया लाइव

    गोना गांव के सरपंच ने मनाया था जन्मदिन
    16 नवंबर को गोना गांव के सरपंच राजू भदौरिया का जन्मदिन था। राजू भदौरिया के जन्मदिन के मौके पर सरपंच के समर्थकों ने एक छोटी सी जन्मदिन की पार्टी आयोजित की। सरपंच का जन्मदिन मनाने एक केक मंगाया गया और मोटरसाइकिल पर रखकर इस केक को काटा गया।

    देसी तमंचे से काटा गया केक
    केक काटने के दौरान खास बात यह रही कि सरपंच ने अपने जन्मदिन के केक को देसी तमंचे की नली से काटा। सरपंच के समर्थक ने अपनी कमर से तमंचा निकालकर सरपंच को दे दिया। सरपंच ने तमंचे से केक को काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

    जन्मदिन की पार्टी को सोशल मीडिया पर किया लाइव
    सरपंच ने अपनी दबंगई दिखाते हुए जन्मदिन की पार्टी को सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। लाइव तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से सरपंच का समर्थक सरपंच को देसी तमंचा थमा देता है और सरपंच इसी देसी तमंचे से केक काटने के लिए तैयार हो जाता हैं।

    पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सरपंच समेत तीन को किया गिरफ्तार
    तमंचे से केक काटकर बर्थडे मनाने का वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सरपंच समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही केक काटने में इस्तेमाल किए गए देसी तमंचे को भी सरपंच के कब्जे से बरामद कर लिया है और पकड़े गए तीनों लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+