Bhind news: शराब ठेकेदार से डरा हुआ है आबकारी विभाग का अमला, कैमरे के सामने बताई अपनी बेबसी

भिंड में आबकारी अधिकारी को शराब ठेकेदार ने धमकाया, देहात थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज, आबकारी अधिकारी ने कैमरे के सामने बताई अपनी बेबसी, कहा-खुलकर पंगा नहीं ले सकती

Bhind में दबंग शराब ठेकेदारों के सामने जिला आबकारी अधिकारी पूरी तरह बेबस नजर आ रही हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने खुद इस बात को कैमरे के सामने कबूल किया है कि वह शराब ठेकेदारों से सीधे तौर पर पंगा नहीं ले सकती हैं क्योंकि वह सब तो क्रिमिनल हैं उन पर 302 के मामले दर्ज हैं और वह अपने घर से 700 किलोमीटर दूर यहां अकेले नौकरी कर रही हैं।

bhind

Recommended Video

      Bhind news: शराब ठेकेदार से डरा हुआ है आबकारी विभाग का अमला, कैमरे के सामने बताई अपनी बेबसी

      शराब ठेकेदारों ने दी है धमकी
      जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया अपनी टीम के साथ लहार चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर निरीक्षण करने पहुंची थी। आबकारी विभाग के अमले को जानकारी मिली थी कि दुकान में नकली शराब बेची जा रही है इसी सूचना पर से जिला आबकारी अधिकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंची।

      जिला आबकारी अधिकारी को दे दी गई धमकी
      जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया जब शराब की दुकान पर पहुंची तो शराब ठेकेदार ने उनको जान से मारने की धमकी दे डाली। घबराई हुई बसंती भूरिया सीधा एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी को अपने साथ ही घटना की जानकारी दी जिसके बाद एसपी ने देहात थाने को कार्यवाही करने के लिए कहा।

      जिला आबकारी अधिकारी ने बताई अपनी बेबसी
      जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया ने कैमरे के सामने अपनी बेबसी बताते हुए कहा कि वह अपने घर से 700 किलोमीटर दूर यहां भिंड में रहकर नौकरी कर रही हैं उन्होंने बताया कि वह अपने घर से अकेली यहां रह रही हैं और जिन पर शराब का ठेका है वे सब के बाहुबली हैं और उन पर 302 के मामले भी दर्ज है ऐसे में वो खुलकर उनसे पंगा नहीं ले सकती है।

      देहात थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
      देहात थाना पुलिस ने जिला आबकारी अधिकारी की शिकायत पर से शराब ठेकेदार के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। धमकी के बारे में देहात थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुए लेकिन अगर कोई ऐसी बात है तो वह इस पर भी कार्रवाई करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+