किसान के साथ सो रहा था 'मगरमच्छ', ठंड लगने पर नींद खुली तो फटी रह गईं आंखें
Crocodile under the farmer's bed
Bhind News: जरा सोचिए कि आप आराम से सो रहे हों, फिर आपको एहसास हो कि आपके बिस्तर में मगरमच्छ है। आप क्या करेंगे... जाहिर है उसे देखकर आपकी चीख निकल जाएगी। ऐसा ही कुछ हुआ मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रहने वाले एक किसान के साथ। उसे लगा कि वह 'मौत' के साथ सो रहा था।
यह घटना मोह कस्बे के पास रूपाबाई के पुरा गांव की है। जहां के किसान प्रहलाद अपने खेतों में ट्यूबवेल के पास बने कमरे में सो रहा थे। ठंड लगने पर पहलाद पटेल नींद से उठा तो सदमे में आ गया।

उसने सबसे पहले अपनी जान बचाई और जैसे तैसे कमरे से बाहर निकला। फिर प्रहलाद ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद किया। वह तुरंत अपने परिवार को सूचित करने के लिए गांव भाग गया।
वन अधिकारियों ने बताया कि दरवाजा खुला छोड़ने के कारण एक मगरमच्छ कमरे में घुस आया। मगरमच्छ प्रहलाद के बिस्तर के नीचे बैठ गया। रात में जब किसान ठंड के कारण उठा तो उसने अपना कंबल ऊपर खींचा, लेकिन मगरमच्छ की पीठ उसके संपर्क में आ गई।
इसकी जानकारी गांव के लोगों को मिली तो ग्रामीण खेत पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने मगरमच्छ को कमरे के अंदर बंद पाया। इसके बाद सुबह 5 बजे पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एक टीम को घटनास्थल पर भेजा। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया और सुबह करीब 9 बजे भिंड से एक बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा।
करीब 30 मिनट तक चले अभियान के बाद वन अधिकारियों ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए इस मगरमच्छ को वापस चंबल नदी में छोड़ दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications