Bhind News: कलेक्टर का एक्शन जलप्रदाय प्रभारी को किया सस्पेंड, दूषित पानी पीने से 70 से ज्यादा बीमार, 3 की मौत

MP Bhind News: भिंड के फूप में नल से आ रही बदबूदार दूषित पानी पीने से हर दूसरे घर में कोई न कोई बीमार हो रहा है। लोगों को उल्टी-दस्त हो रहे हैं।

सोमवार रात तक मरीजों की संख्या 52 थी, मंगलवार रात तक 24 और नए मरीज सामने आ गए। 3 दिनों में वार्ड 5, 6, और 7 में 2 बुजुर्गों और 1 लड़की की मौत हो चुकी है। 76 लोग बीमार हैं। परिजनों का कहना है कि दूषित पानी पीने के बाद उल्टी-दस्त हुए और मौत हो गई।

Collector action water supply in-charge suspended 70 fall ill after drinking contaminated water Foop

हालात इतने बदतर हैं कि मंगलवार की शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच 2 घंटे में 9 एंबुलेंस बुलवाकर 9 मरीजों को ग्वालियर रेफर कराना पड़ा है। अब तक कुल 20 मरीजों को ग्वालियर रेफर करने की बात सामने आई है। मुरैना और ग्वालियर से 6 एंबुलेंस और बुलाकर भिंड जिला अस्पताल में खड़ा कराया गया है। 3 एंबुलेंस को फूप में भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

उधर, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ अवधेश सोनी दूषित पानी पीने से मौत होने की बात को पूरी तरह से नकार रहे हैं। वे दो बुजुर्गों की मौत का कारण उनकी पुरानी बीमारी को बता रहे हैं।

कलेक्टर ने जल प्रदाय प्रभारी को किया निलंबित

भिंड कलेक्टर संदीप श्रीवास्तव बुधवार सुबह फूप पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की। कुछ लोगों की कलेक्टर से बहस भी हो गई। कलेक्टर ने नगर पंचायत के जल प्रदाय प्रभारी नीरू बघेल को निलंबित कर दिया है। फोन रिसीव नहीं करने पर पटवारी ब्रजमोहन को भी सस्पेंड किया गया है।

फूप कस्बे में बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं। इन पोल्स को नाली से सटाकर गाड़ा जा रहा है। इसके लिए मशीनरी का इस्तेमाल हो रहा है। लोगों का मानना है कि काम के दौरान पानी की पाइपलाइन टूट गई और नाली का पानी घरों में आ रहा है।

इसके अलावा लोगों ने बताया कि फूप कस्बे के सभी 15 वार्डों में नगर परिषद की 39 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन और दो साल पहले जलावर्धन योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन बीते एक सप्ताह से भी ज्यादा दिनों से कस्बे के वार्ड 5, 6 और 7 में पुरानी पाइपलाइन से पानी सप्लाई किया जा रहा था। इसी पानी को पीकर तीनों वार्ड में लोग बीमार होने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+