Bhind News: दुकानदार ने माचिस देने से किया इनकार तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए चला दी गोली
Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से गुंडागर्दी का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दुकानदार ने बीड़ी जलाने के लिए माचिस नहीं दिया तो गुस्साए युवकों ने दुकानदार को गोली मार दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार नयागांव थाना एरिया के सगरा गांव में एक दुकानदार के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। विवाद की वजह दुकानदार द्वारा बीड़ी जलाने के लिए माचिस न देना बताया है। आरोपियों द्वारा कट्टे से फायर भी किए गए।

नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर के अनुसार सगरा गांव में रहने कुछ लोग मुबारिक खान की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने यहां दुकानदार मुबारिक से बीड़ी पीने के लिए माचिस मांगी। इस पर दुकानदार ने माचिस देने से इनकार कर दिया। आरोपी गाली गलौज कर विवाद करने लगे।
जब दुकानदार द्वारा विराेध दर्ज किया गया तो इन तीनों ने मारपीट करना शुरू की। इस समय कट्टे से फायर का दुकानदार को धमकाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications