वीडियोः शशि कपूर की मौत पर BBC ने चलाए ऋषि कपूर, अभिताभ बच्चन और रेखा के गाने, हुए ट्रोल

नई दिल्लीः बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। उसकी मौत की खबर के बाद बीबीसी ने एक गलती कर दी, जिसके बाद बीबीसी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। हालांकि बीबीसी ने अपनी गलती के लिए बाद में माफी मांग ली।

शशि कपूर की जगह दिखें ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन

शशि कपूर की जगह दिखें ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन

दरअसल हुआ यूं कि शशि कपूर की मौत के बाद दुनियाभर की मीडिया ने उन्हें प्रमुखता से जगह दी, लेकिन उनकी फिल्मों के जो गाने चलाए गए उसमें अमिताभ बच्चन और रेखा के गानों के क्लिप थे। ''कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है'' गाने को दिखाया गया। एक क्लिप के बाद ऋषि कपूर को भी दिखाया गया।

बीबीसी ने मांगी माफी

शशि कपूर की जगह ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और रेखा के गानों की क्लिप को दिखाने के लिए बीबीसी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। कई यूजर्स ने बीबीसी की आलोचना की। हालांकि जब मामला बढ़ा तो बीबीसी ने इस पर माफी मांग ली।

 टाइम्स नाऊ ने भी हुई थी गलती

टाइम्स नाऊ ने भी हुई थी गलती

बीबीसी के अलावा नाम के मामले में टाइम्स नाऊ ने भी गलती कर दी। ट्विटर पर टाइम्स नाऊ ने शशि कपूर की जगह शशि थरूर का नाम लिखा दिया, इस ट्वीट में मधुर भंडारकर का नाम भी शामिल था। जिसकी वजह से ये गलतफहमी हुई। हालांकि बाद में चैनल ने इसके लिए माफी मांगी।

शशि कपूर के हैं दो बेटे

शशि कपूर के हैं दो बेटे

शशि कपूर के परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी है, उनकी पत्नी जेनिफर का पहले ही निधन हो चुका है। उनका एक बेटा शशि का सिद्धार्थ पृथ्वी थियेटर का काम संभालते हैं जबकि दूसरे बेटे कुणाल मशहूर फोटोग्राफर हैं। शशि कपूर की बेटी संजना थियेटर सिखाने का काम करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+