UP Nagar Nikay Chunav: बस्ती में बीजेपी व निर्दलीय प्रत्याशियों में विवाद, हुई पत्थरबाजी

बस्ती नगर निकाय चुनाव 11 मई को होना है। प्रचार का दौरा जोरों पर है। इसी बीच भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।

basti

Basti News: बस्ती में नगर निकाय चुनाव दूसरे चरण में 11 मई को है। इसी बीच बीजेपी व निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी घर जाकर पत्थरबाजी भी कर रहे हैं। प्रधान के घर फोर्स तैनात कर दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक, बस्ती के गनेशपुर में बीजेपी समर्थक निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व प्रधान के घर जाकर चढ़कर गाली गलौज कर रहे हैं व पत्थरबाजी कर रहे हैं। पूरा मामला वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर नगर पंचायत का है।

भाजपा कार्यकर्ता रजनीश ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि गुरुवार की रात पार्टी कार्यकर्ता मोहम्मदपुर चौराहे से गुजर रहे थे। रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाने पर कुछ लोग चालक को मारने लगे मना करने पर अन्य कार्यकर्ताओं को भी मारा पीटा।

निर्दल प्रत्याशी अफसाना खातून के प्रतिनिधि पूर्व प्रधान अब्दुल मोइद उर्फ रहमान का कहना है कि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर आकर विवाद किया व पत्थरबाजी की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+