Basti News: बाइक सवार तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
Basti News: बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बलुआ समय माता स्थल के गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने पर यह हादसा हुआ ।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को तीन दोस्त एक साथ दिल्ली से गोंडा जिले के रसूलपुर खान निवासी शत्रुघ्न के घर पहुंचे थे। उसके बाद तीनों एक बाइक से बस्ती के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बैरहना गांव शत्रुघ्न के मौसी के घर पहुंचे। फिर वहां से मध्य रात्रि में वह वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय गौर वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित समय माता स्थल के निकट मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित धान के खेत में चली गई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतकों में गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान निवासी मूल चंद्र (26) पुत्र गुरु प्रसाद, शत्रुघ्न (28) पुत्र राज जियावन व उन्नाव जिले के सलारपुर निवासी आनंद (26) पुत्र राम अवतार शामिल है। थानाध्यक्ष गौर ने बाताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को तत्काल सूचित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications