Basti News : कार सवार बदमाशों ने सीएमचसी संचालक को मारी गोली,इस तरह पकड़ा गया एक हमलावर
बस्ती में बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र लूटने का प्रयास किया। इसमें असफल होने पर उन्होंने संचालक को गोली मार दी।

Basti News : बस्ती के रुधौली थानाक्षेत्र के विशुनपुरवा चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को सोमवार शाम बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश सीएचसी लूटने में असफल रहे। भागते समय उनका एक साथी सीढ़ियों से नीचे गिर गया। जिसे आस-पास के लोगों ने दबोच लिया। अन्य साथी भागने में सफल रहे। संचालक को अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, विशुनपुरवा के रहने वाले करन ग्राहक सेवा केेेेेंद्र चलाते हैं। सोमवार को कुछ बदमाश उनके केंद्र पर पहुंच गए और लूटने का प्रयास करने लगे। लूट में असफल बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली मारकर भागते समय दो बदमाशों में एक बदमाश गिर गया। दूसरा साथी लोगोें पर बंदूक ताने निकल गया। गोली लगने की सूचना पास में किराने की दुकान चलाने वाला छोटा भाई मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से वह भाई को अस्पताल ले गया।जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
थानाध्यक्ष राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारने वाला एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था।उसे गिरफ्तार कर अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications