Basti News: मुंडेरवा के पूर्व चकबंदी अधिकारी समेत 21 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Basti News: बस्ती के मुंडेरवा के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी सहित 21 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह केस फर्जी कागजात के जरिए जमीन हस्तांतरित करने के मामले में दर्ज हुआ है। चार पट्टीदारों की जगह जमीन एक ही व्यक्ति के नाम करने का मामला था।
जानकारी के मुताबिक, साल 2008 में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के धौरहरा में चार पट्टीदारों की जमीन एक व्यक्ति के नाम कर दी गयी थी। गांव के सितई उर्फ सीताराम ने अधिकारी से मिलकर फर्जी अभिलेख तैयार कराए। इसके आधार पर चकबंदी अधिकारी ने मृतक बेकारू व छोटका की 16 बीघा जमीन कुनबे के एक थोक के मुखिया के नाम दर्ज कर दी। शिवबचन ने इसका विरोध जताते हुए कई बार चकबंदी विभाग में अपनी गुहार लगायी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर शिकायत की। जिस पर 21 लोगोें के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

परिवार के शिवबचन व अन्य ने विरोध किया तो विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। बकौल शिवबचन, विभागीय सत्यापन कराने पर 1961-1962 के अभिलेखों में कोई बंटवारा दाखिल नहीं पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट तत्कालीन चकबंदी अधिकारी विनोद सिंह को दी गई, लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications