UP News: पुलिस की सक्रियता से पाया गया काबू, जानें इस वक्त बरेली में कैसे हैं हालात, क्या बोले अधिकारी?

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके।

बरेली जनपद के बारादरी थाना अंतर्गत श्यामतगंज में माहौल बिगाड़ने वाले लोगों की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पहुंचे और घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को बारादरी क्षेत्र के श्यामतगंज में कुछ अराजक तत्वों द्वारा तीन लड़कों के साथ मारपीट की गई। मारपीट में लड़के मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। चोटिल लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है।

up-news-know-how-the-situation-is-in-bareilly-what-did-the-officials-say

अराजक तत्वों की हरकत को ध्यान में रखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। साथ ही आला अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि मारपीट करने वाले अराजक तत्वों की जल्द से जल्द पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जाए।

दरअसल, वाराणसी के ज्ञानवापी मामले के साथ ही मुसलमानों पर अत्याचार होने की बात कहते हुए आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर राजा द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तारी देने की बात कही गई थी। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा शांति व्यवस्था कायम करने हेतु शुक्रवार को पुलिस की तैनाती की गई थी।

शांतिपूर्वक तरीके से शुक्रवार को मौलाना नवाज अदा करने के लिए गए। बताया जा रहा है कि दरगाह आला हजरत मस्जिद में नवाज अदा करने के बाद मौलाना मस्जिद से बाहर आए तो उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी करने वाले लोगों को मौलाना द्वारा रोका गया और फिर मौलाना अपने समर्थकों के साथ इस्लामिया ग्राउंड की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान पहले से ही इस्लामिया चौकी के तरफ पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों द्वारा मौलाना को इस्लामिया जाने से वहीं पर रोक दिया गया उसके बाद उनके साथ है समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि समर्थकों को शांत करते हुए मौलाना द्वारा गिरफ्तारी दी गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद रिहा भी कर दिया।

फिलहाल शाम तक इलाके में पूरी तरह माहौल शांत हो गया था। लोग अपने घरों में नजर आए और पुलिस बल द्वारा ग्रस्त भी किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। फोर्स तैनात किया गया है। अराजक तत्वों की पहचान करते हुए, शीघ्र गिरफ्तारी करने के साथ ही उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+