'मेरे घर वाले मुझे मार देंगे, एसएसपी साहब.... ', प्यार में सायमा से सोनी बनी लड़की ने लगाई गुहार
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां प्रेम विवाह करने वाली सायमा ने एसएसपी से खुद की रक्षा के लिए गुहार लगाई है। उसने हिंदू लड़के से शादी कर ली। इसके बाद उसने अपनी जान को खतरा बताया है।
जानकारी के मुताबिक, सायमा ने हिंदू परंपरा के अनुसार अपने प्रेमी आकाश संग सात फेरे लिए। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में सोमवार को आचार्य केके शंखधार ने दोनों की शादी कराई। सायमा की तरह ही बहेड़ी क्षेत्र निवासी हिना बी की प्रेम कहानी है। हिना बी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए आकांक्षा बन गई। प्रेम विवाह के बाद सायमा ने बताया कि उसने यह शादी अपनी मर्जी से की है। नवाबगंज के रिछोला किफायतुल्ला गांव की 25 वर्षीय सायमा ने बताया कि उसने इंटर तक पढ़ाई की है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात हाफिजगंज की नई बस्ती निवासी आकाश से हुई। दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गयी।

सायमा ने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ बरेली आ गई। यहां उसने आचार्य केके शंखधार के समक्ष हिंदू धर्म में आस्था व्यक्त की। सायमा ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम सोनी रख लिया। अब सोनी को अपनी जान का खतरा है।
सायमा ने एसएसपी के नाम पत्र देकर ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। उसने बताया कि घरवाले उसकी शादी से नाराज हैं। धमकी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications