Bareilly News: फरियादी को मुर्गा बनाना एसडीएम को पड़ा भारी, पद से हटाए जाने के बाद अब होगी जांच

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसी खबर आ रही है जो एसडीएम की लापरवाही को दर्शाती है। मीरगंज एसडीएम को कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी को मुर्गा बनाना भारी पड़ गया। डीएम बरेली शिवाकांत द्वीवेदी ने उन्हें पद से हटाते हुए मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। इतना ही नहीं कमिश्नर ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मीरगंज तहसील क्षेत्र के मंडनपुर के ग्रामीण श्मशान भूमि पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने एसडीएम को बताया कि गांव में श्मशान भूमि पर दूसरे समुदाय के लोगों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने पैमाइश कराकर श्मशान की भूमि अलग करने की मांग की। शिकायत सुनकर भड़के एसडीएम ने फरियादी को मुर्गा बनवा दिया।

bareilly

डीएम ने बताया कि एसडीएम उदित पवार ने कार्यालय में फरियादी को जमीन पर बैठाकर उसका अपमान किया। प्रथमदृष्टया यह लापरवाही है। उन्हें एसडीएम मीरगंज के पद से हटाते हुए जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह अपर उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह को एसडीएम मीरगंज बनाया है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने भी प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम उदित पवार ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता को 'मुर्गा' बनने के लिए नहीं कहा था। वह खुद ही उनकी मेज के आगे जमीन पर 'मुर्गा' बन गया। साथ आए लोगों ने वीडियो बनाकर साजिश के तहत वायरल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+