7वीं क्लास के छात्र की बेरहमी से हत्या, स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिला शव
बरेली। यूपी के बरेली में स्कूल से घर लौट रहे छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिला। छात्र के साथ कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

स्कूल के बाद दुकान पर काम करने जाता था सोहेल
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज इलाका निवासी सोहेल कस्बे के ही इंटर कालेज में सातवीं क्लास में पढ़ता था। स्कूल से छुट्टी के बाद वो कपड़े की दुकान पर काम करने जाता था और रात 8 बजे घर जाता था, लेकिन शनिवार जब वो रात में घर वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसे ढूढ़ना शुरू किया। उसकी दुकान पर भी जानकारी ली गई। फिर थोड़ी ही देर में उसका शव स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या कहते हैं एसएसपी
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे के शव की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण, सीओ फरीदपुर, और वह खुद मौके पर गए। एसएसपी का कहना है कि बच्चे की हत्या की गई है। उसके हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा कट दिया जाएगा। बता दें कि बच्चे के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। जिस वजह से घर की आर्थिक स्थति ठीक नहीं थी। बच्चा इसीलिए कपड़े की दुकान पर काम भी करता था और स्कूल में पढ़ाई भी करता था। बच्चे की हत्या से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications