रक्षाबंधन से पहले बहन बनी कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या

बरेली। रक्षाबंधन के त्यौहार से तीन दिन पहले एक बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। लेकिन दो दिन बाद किसी तरह इस बात का खुलासा हो गया। जिसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कातिल बहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है।

sister with her lover killed younger brother In Bareilly district

क्या है पूरा मामला
मामला बरेली जिले के नबाबगंज थाना क्षेत्र का है। नबाबगंज कस्बे में करीब तीन दिन पहले एक युवती अपने मां-बाप की गैर मौजूदगी में अपने आशिक महेश के साथ थी। तभी युवती के पांच साल के भाई ने उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया। भाई के देखे जाने पर वो डर गई कि कही उसका भाई यह बात मां-बाप को न बता दे। इसलिए उसने अपने प्रेमी ने मिलकर छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, शव को घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया।

रची झूठी कहानी
बच्चे के मां-बाप ने बताया की जब वे लोग घर पहुंचे तो उनकी बेटी ने उन्होंने बताया कि भाई छत से गिरकर मर गया है। जिसके बाद मां-बाप बच्चे को दफना आए। लेकिन दो दिन बाद किसी तरह इस बात का खुलासा हो गया कि बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। मां-बाप को जब इस सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों तले से मानो जमीन खिसक गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
मां-बाप ने नबाबगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह ने बताया कि मां-बाप की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्रेमी महेश अभी फरार चल रहा है। गौरतलब है कि दो दिन बाद भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन है। इसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना करती है। लेकिन इस कलयुगी बहन ने तो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया।

Recommended Video

    Raksha Bandhan 2020: 558 साल बाद बन रहा ऐसा अद्भुत संयोग, इन राशियों को होगा लाभ | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+